आदर्श कबीर ज्ञान गोष्ठी द्वारा सद्गुरु संत कबीर संत सम्मेलन वर्षगांठ उल्लासपूर्वक मनाया गया
आदर्श कबीर ज्ञान गोष्ठी द्वारा सद्गुरु संत कबीर संत सम्मेलन वर्षगांठ उल्लासपूर्वक मनाया गया
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: विगत दिन 20 अप्रैल को आदर्श ज्ञान गोष्ठी द्वारा संचालित सद्गुरु कबीर वर्षगांठ संत सम्मेलन पतेलिया में मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता महात्मा राम विलास साहेब (सकड़ा), और सफल संचालन महात्मा अरविंद साहेब के द्वारा उल्लासमय आध्यात्मिक वातावरण में किया गया। समारोह का संयोजक संत कबीर के विचारों के समर्थक कुमार योगी थे। गोष्ठी सह वर्षगांठ समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पतेलिया के वर्तमान मुखिया राज कुमार महतो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचस्थ आमंत्रित महात्मा राम विलास साहेब, सकड़ा, महात्मा सोमन साहेब,जोगिया, महात्मा अरविंद साहेब,पतेलिया,महात्मा पवन साहेब देसरी,महात्मा राम शगुन साहेब, पतेलिया डीह , महात्मा बोढन साह मालपुर, महात्मा हरे राम साहेब, मानारायटोल आदि ने संतमंत के महत्व पर प्रकाश डाला। इन संतो ने बताया कि मनुष्य अपने अच्छे प्रारब्ध कर्मों के अनुसार मानव योनि में आता है और एक सच्चे संत का संग पाकर और निर्दिष्ट युक्ति का सही अनुपालन कर मोक्ष की प्राप्ति कर लेता है। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आगत संत महात्माओं के द्वारा दिए आध्यात्मिक विचारों को मंत्रमुग्ध हो श्रवण कर रहे थे। कथावाचन के मध्य कबीर साहब को समर्पित भजन कीर्तन
” हमरा लागी गएलो गुरु से लगवनवा करवै कोनो जतनवा ना”
की आध्यात्मिक गूंज से मंत्रमुग्ध हो श्रृद्धालु झूम रहे थे। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति कलाकारों की टीम संजय,राकेश, अमन, मनटून संगत महात्मा अरविंद साहेब एवं उनकी धर्मपत्नी साध्वी मीणा जी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
समारोह को सफलीभूत प्रबंधन हेतु उपस्थित सहयोगी राम बहादुर साहेब, राजो साहेब,सीता राम साहेब, तेतर साहेब, शंकर साहेब, भीखर साहेब, राम देव साहेब आदि थे।


