महिला संवाद रथ का कारवां जारी सरकारी योजनाओं से जुड़ रहीं हज़ारों महिलाएं
महिला संवाद रथ का कारवां जारी सरकारी योजनाओं से जुड़ रहीं हज़ारों महिलाएं
जे टी न्यूज, अररिया:
जिला परियोजना समन्वयन इकाई (जीविका) के तत्वावधान में चल रहा महिला संवाद रथ सोमवार को भी जिले के 36 स्थानों पर पहुँचा। कार्यक्रम का मकसद महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी आकांक्षाएं सुनना है। रथ के माध्यम से ऑडियो-वीडियो फिल्मों के ज़रिए महिलाओं को कन्या उत्थान योजना, अक्षर आँचल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, सबला कार्यक्रम, विधवा/वृद्धा पेंशन सहित दर्जनों योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
प्रतिदिन औसतन 7,000 से अधिक महिलाएं इस संवाद में शामिल हो रही हैं। महिलाओं ने रखीं ज़मीनी समस्याएंसंवाद के दौरान महिलाओं ने पेंशन बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, परिवहन व्यवस्था में सुधार और कृषि बाजार के विकास जैसी महत्वपूर्ण मांगें भी सामने रखीं।
ग्रामीण क्षेत्रों से उठ रही ये आवाजें नीति निर्माण के लिए महत्वपूर्ण संकेत हैं। एक पहल, जो बदल रही है सोच महिला संवाद रथ, महिलाओं को जागरूक बनाने के साथ-साथ उनके विचारों और समस्याओं को सीधे शासन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

