विभूतिपुर प्रखंड की उर्वर भूमि ने पुनः एक इंजीनियर के रूप में मो दानिश से परिचय कराया
विभूतिपुर प्रखंड की उर्वर भूमि ने पुनः एक इंजीनियर के रूप में मो दानिश से परिचय कराया

जे टी न्यूज, विभूतिपुर/समस्तीपुर :जिला के विभूतिपुर प्रखंड के पतेलिया गांव से एक साधारण परिवार में जन्मे मो नूरसलाम के लड़के और माता नसीमा के पुत्र दानिश ने एक बार फिर ना केवल अपने घर, परिवार, गांव अपितु प्रखंड वा जिला का नाम रौशन किया है। दानिश ने जे ई ई मेंस 2025 में 95.57% अंक हासिल कर यह साबित कर दिया है “कमल कीचड़ में ही खिलता है।”

दानिश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल से किया और इंटर तक की पढ़ाई जे पी एन एस उच्च विद्यालय नरहन से की। फिर इंजीनियर बनने के सपने जेहन में पाले जे ई ई की तैयारी हेतु आकाश इंस्टीट्यूट बोरिंग रोड, पटना ज्वाइन किया। कड़ी वा लगातार मेहनत और अपने मेंटर के निर्देशन में आखिर अपने सपने को हासिल कर राष्ट्र की सेवा हेतु काबिल बन सका।
जैसे ही जे ई ई के परीक्षाफल प्रकाशित होते ही दानिश का नाम सफल अभ्यर्थी के रूप में देखते ही दानिश के माता पिता खुशी से झूम उठे। परिवार ,रिश्तेदार और समाज के सभी आयु वर्ग के लोग बाग हर्षित हुए और आशीर्वाद देने दानिश और पिता नूर सलाम को बधाई देनेवाले का तांता लग गया। हो भी क्यों न 2025 का साल शिक्षा के क्षेत्र में विभूतिपुर की धरती के नाम अंकित हो चुका है। एक से बढ़कर एक सफलता की गाथा बन रही है। हाल ही में इस प्रखंड से मैट्रिक की परीक्षा में सुपर टॉपर्स साक्षी के अलावा 3 अन्य टॉप 10 में इतिहास रच दिया। दानिश भी नरहन हाइ स्कूल से ही इंटर की परीक्षा पास किया था। स्कूल के शिक्षक गण भी लगातार अपने छात्रों की सफलता पर गर्वित हो हर्ष व्यक्त कर रहे हैं। स्कूल के कई शिक्षक घनश्याम राय, अरविंद दास, विनोदानंद, लक्ष्मी नारायण प्रसाद,अनमोल कुमार आदि ने बधाईयां दी। मुकेश कुमार पूर्वे, प्रोफेसर राज कुमार पूर्वे, जिला पार्षद जितेंद्र राम, चांदनी देवी, पटेलिया के मुखिया राज कुमार महतो, पूर्व विधायक मंजू प्रकाश, वर्तमान विधायक कामरेड अजय कुमार, पूर्व विधायक राम बालक सिंह, बीजेपी के जिला महामंत्री अरविंद कुशवाहा, कृष्णदेव प्रसाद महतो, अमरजीत ठाकुर, 20 सूत्री कार्यक्रम के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, विभूतिपुर के प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिलीपं नारायण सिंह उर्फ पप्पू, उपप्रमुख सुमित कुमार, श्याम कुमार कुशवाहा आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए दानिश को आशीर्वचन दिया।
