पहलगाम में आतंकीयों द्वारा मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व शोक सभा आयोजित

पहलगाम में आतंकीयों द्वारा मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व शोक सभा आयोजित जे टी न्यूज, कोचस(रोहतास)24,04,2025 को नेशनल सिनियर सिटिजन एशोसिएशन प्रखण्ड मुख्यालय कोचस कार्यालय में कश्मीर के पहलगाम में आतकंवादी द्वारा कायराना हमला कर मारे गए लोगों के प्रति आत्मा की शान्ति के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष सत्यनारायण सिह एवं सन् चालन एशोसिएशन के राष्ट्रीय सन्युक्त सचिव पुर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र दुबे द्वारा किया गया। शोकसभा में आतकंवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति सम्वेदना एवं दुख व्यक्त किया गया। शोकसभा के द्वारा एक प्रस्ताव भी पारित कर भारत सरकार एवं कश्मीर सरकार से कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर आतकवाद का नष्ट करने की मांग किया गया। इस परिस्थिति में एशोसिएशन तन मन और धन से सरकार के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। समूचे विश्व में चर्चित है कि भारत का जम्मू कश्मीर कई दसकों से आतंकवादियों द्वारा रक्तरंजित किया जा रहा है। चाहे वो सी आर पी एफ पर बारुदी हमला हो या अमरनाथ यात्रियों पर या घाटी में निर्दोषों पर हमला किया गया हो ये सब कुछ जानते हुए भी लाखों पर्यटकों के सुरक्षा के लिए घाटी में एक भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किया गया था। इससे तो सरकार की सुरक्षा में लापरवाही साफ साफ झलक रही है। इसका मतलब है कि देश के नागरिकों के प्रति सुरक्षा हेतु सरकार बिलकुल निष्क्रिय हैं। कश्मीर के पहलगाम में आतकंवादी द्वारा मारे गए आत्माओं के शान्ति एवं इस दुख कि घड़ी में उनके परिजनों को दुख सहने की क्षमता देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया एवं दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर पारस नाथ सहाय इलियास अन्सारी सर्वेश्वपाठक जनार्दन सिंह राम जी सिंह सरयू तिवारी देव धारी सिंह राधाकृष्ण तिवारी सुरेन्द्र प्रसाद श्री कान्त सिंह शिव दुलार सिह राम निवास पासवान उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button