प्रधानमंत्री का जातीय जनगणना का फैसला सराहनीय-रजा अली जे टी न्यूज, मधुबनी
प्रधानमंत्री का जातीय जनगणना का फैसला सराहनीय-रजा अली
जे टी न्यूज, मधुबनी।
जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद रजा अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जातीय जनगणना कराये जाने के फैसले का स्वागत किया है।जारी प्रेस बयान मे रजा अली ने कहा कि इससे देश के दबे कुचले,पिछडे़ लोगों की गणना होगी। जिस जाति की जितनी आबादी है उसे उस हिसाब से हिस्सेदारी दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी उन्होंने शुक्रिया अदा किया और कहां बिहार देश का पहला राज्य है इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना कराया था।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस फैसले से सामाजिक न्याय का सिद्धांत मजबूत होगा।सामाजिक समरसता, एकता,भाईचारा विकसित होगा।जातीय जनगणना से योजाना बनाने मे सहुलियत होगी और विकास की गति तेज होगी।समाज के अंतिम पायदान तक विकास की धारा पहुंच पायगी।
उन्होंने कहा कि एक मायने मे जातीय जनगणना देश के तेज विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।



