नीतीश कुमार के प्रति प्रदेशभर में प्रो-इनकंबेंसी का माहौल : संजय कुमार झा
सांगठनिक समन्वय और सशक्त बूथ कमिटी पार्टी की प्राथमिकता : उमेश सिंह कुशवाहा
नीतीश कुमार के प्रति प्रदेशभर में प्रो-इनकंबेंसी का माहौल : संजय कुमार झा / सांगठनिक समन्वय और सशक्त बूथ कमिटी पार्टी की प्राथमिकता : उमेश सिंह कुशवाहा / जदयू की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक में सेना के समर्थन में प्रस्ताव पारित
जे टी न्यूज, खगड़िया:
जनता दल (यूनाइटेड) ने रविवार को प्रदेश कार्यालय पटना स्थित कर्पूरी सभागार में वर्चुअल माध्यम से खगड़िया सहित सभी 52 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की। इस बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर सीमा पर तैनात भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति प्रदेश भर में प्रो-इनकंबेंसी का स्पष्ट माहौल है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दूरदृष्टि रखने वाले नेता हैं, जिन्होंने जातीय गणना जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए। श्री झा ने संगठन के सभी स्तर के पदाधिकारियों से अपील की कि वे मिशन मोड में कार्य करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मज़बूत करें और नीतीश सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाएँ। उन्होंने डिजिटल माध्यमों की भूमिका को निर्णायक बताते हुए सोशल मीडिया पर सक्रियता की आवश्यकता पर भी बल दिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 अब दूर नहीं है और यह समय है कि हम ‘2025 में 225, फिर से नीतीश’ के संकल्प को लेकर पूरी ताकत से जुट जाएँ। उन्होंने सांगठनिक समन्वय और सशक्त बूथ कमिटी गठन को पार्टी की प्राथमिकता बताया और कहा कि जिन लोगों का समाज में प्रभाव है, उन्हें बूथ कमेटियों में जिम्मेदारी दी जाए। महिला और युवा कार्यकर्ताओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। श्री कुशवाहा ने रामायण प्रसंग का उदाहरण देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को गिलहरी की तरह समर्पण और निष्ठा से योगदान देना होगा। बैठक में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह (गांधी जी), राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता, मीडिया सेल अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीतीश पटेल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश त्यागी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशरफ अंसारी सहित सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष के अलावे प्रत्येक जिला में जिला अध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, व अन्य पार्टी पदाधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और विपक्ष के दुष्प्रचार का तर्कसंगत जवाब देने पर सहमति बनी। पार्टी ने स्पष्ट किया कि 2025 का चुनाव जदयू पूरी ताकत से लड़ेगा और सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। खगड़िया जदयू जिला कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित वर्चुअल बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, जिला संगठन प्रभारी मनोज ऋषिदेव, विधानसभा प्रभारियों में वीरेंद्र कुमार सिंह, पप्पू सिंह निषाद, नन्दलाल राय,सोहन झा, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों में महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राका सहाय, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी,शहाव उद्दीन, सतीश आनंद, विनय सिंह रोशन, ललित चौधरी, राकेश कुमार चौधरी, चन्देश्वरी राम,ललन कुमार सिंह, सिद्धांत सिंह छोटू, प्रखंड अध्यक्षों में क्रमशः रामप्रकाश सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, मायाराम मंडल, अशोक राय एवं नगर परिषद कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात शर्मा आदि मौजूद रहे।
