फुलकाहा में मदर्स डे पर केक काटकर मातृत्व को किया गया नमन

फुलकाहा में मदर्स डे पर केक काटकर मातृत्व को किया गया नमनजे टी न्यूज, फ़ुलकाहा:
नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा स्थित नवाबगंज में नवयुग भारत गैस एजेंसी द्वारा मदर्स डे के अवसर पर एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एजेंसी के प्रोपराइटर राजेश कुमार की धर्मपत्नी संगीता रंजन ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित माताओं को मुँह मीठा कराते हुए उन्हें सम्मानित किया।मातृत्व कोई साधारण शब्द नहीं, यह संपूर्ण भावना है
अपने संबोधन में संगीता रंजन ने कहा कि “मदर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि माँ के अमूल्य त्याग, ममता और प्रेम को नमन करने का अवसर है। माँ अपने बच्चे के लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर देती है — वह अपने सपनों को पीछे छोड़कर हमारे सपनों को जीती है।”उन्होंने आगे कहा कि “मातृत्व त्याग, ममता, प्रेम, धैर्य और सहनशीलता की पराकाष्ठा है। माँ की ममता की कोई तुलना नहीं है — जब हम सोते हैं, माँ हमारे लिए जागती है। जब हम थकते हैं, माँ हमें थामती है, और जब हम टूटते हैं, माँ हमें संबल देती है।”कार्यक्रम में रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर एजेंसी के प्रोपराइटर राजेश कुमार, प्रियांशु रंजन उर्फ रजनीश, विकास कुमार, सेविका चंदा देवी, अर्पिता रंजन, निशु कुमारी, मौसम कुमारी, राकेश गुप्ता, गुलाब रजक, राकेश रजक, गोविंद शर्मा, कृष्णा कुमार समेत कई गणमान्य लोग और स्थानीय महिलाएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं और महिलाओं को उपहार स्वरूप सम्मान पत्र और मिठाई दी गई। आयोजन ने स्थानीय लोगों के बीच एक सकारात्मक संदेश और भावनात्मक जुड़ाव को गहराया।

Related Articles

Back to top button