भंडार कक्ष में आग लगने से जली चावल की बोरियां

भंडार कक्ष में आग लगने से जली चावल की बोरियां जेटीन्यूज/मधुबनी
लदनियां थाना क्षेत्र के भुरकुरिया गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के भंडार कक्ष में आग लगने से चावल की कई बोरियां जल गई। उसमें छब्बीस बोरियां चावल रखी हुई थी, जिसमें पांच बोरियां आग से प्रभावित हुई हैं। आग लगने की जानकारी मंगलवार की सुबह शिक्षकों के विद्यालय पहुंचने के बाद हुई। आग स्वत: बुझ चुकी थी। प्रभारी एचएम शीला कुमारी ने थानाध्यक्ष व बीईओ को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। आवेदन के अनुसार आग लगने का कारण अज्ञात बच्चों द्वारा छोड़े गए पटाखे की चिनगारी सम्भावित है।

Related Articles

Back to top button