20 सूत्री समिति की बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं में शिकायतों पर चर्चा

20 सूत्री समिति की बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं में शिकायतों पर चर्चा

जे टी न्यूज, बसंतपुर: सुपौल ,बसंतपुर प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को नवगठित बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की पहली बैठक अध्यक्ष पवन कुमार मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक का उद्देश्य सदस्यों का परिचय, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, और समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करना था। बैठक में 20 सूत्री समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न योजनाओं और विभागों में चल रही अनियमितताओं पर सवाल उठाये गये। जिसमें मनरेगा में कार्य वितरण, जन वितरण प्रणाली, दाखिल-खारिज में विलंब और बिचौलियों की भूमिका, शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्या, बैंक संबंधित समस्या, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और दवाओं की कमी शामिल था। वहीं इन शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपना पक्ष रखते हुए सुधार का आश्वासन दिया। अध्यक्ष पवन मेहता ने कहा कि पहला बैठक काफ़ी सौहार्दपूर्ण रहा है। जिसने भी विभाग के अधिकारी आयें हुए थे, उन सभी समक्ष सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई है। सभी अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जो भी समस्या है उसे दूर किया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपना लक्ष्य बताया कि आगामी बैठक में जो भी आज की समस्या है एवं जो लक्ष्य दिया गया उसे पूर्ण किया जाएगा। बीडीओ सुजीत मिश्रा ने कहा कि विभाग के निर्देशानुसार 20 सूत्री की बैठक को लेकर गाइडलाइन दिया गया था। बैठक शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। सदस्यों को जो भी समस्या थी वे संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिक़ायत की। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देश दिया गया है।

इस दौरान बैठक में बीडीओ सुजीत मिश्रा, अंचलाधिकारी हेमंत अंकुर, बीपीआरओ प्रवीण प्रभाकर, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अर्जुन चौधरी, अनिल खेड़वार, अभय जैन,आशिष देव, बिनोद मेहता, महानंद झा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button