48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल दौरा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल दौरा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई
जे टी न्यूज, जयनगर: 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की सीमा चौकी कमला द्वारा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई – भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त, महिला तस्कर समेत कुल 5 गिरफ्तार । 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), जयनगर की सीमा चौकी कमला के जवानों ने नेपाल से भारत में हो रही शराब की तस्करी के विरुद्ध दो अलग-अलग कार्यवाहियों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है । इन कार्रवाइयों के दौरान कुल 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 4 महिलाएं शामिल हैं, और भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त की गई है । @प्रथम सफलता:
आज दिनांक 16 मई 2025 को समय लगभग 1030 बजे, सीमा चौकी कमला के जवानों द्वारा नियमित गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 270/13 से लगभग 800 मीटर भारत की ओर दो तस्करों को नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार तस्करों की पहचान निम्नानुसार है: 1. गीता देवी, उम्र 65 वर्ष, पत्नी स्व. राजकुमार महतो, ग्राम लहरियासराय, जिला दरभंगा (बिहार) 2. शिभु कुमार, उम्र 24 वर्ष, पुत्र स्व. राजकुमार महतो, ग्राम लहरियासराय, जिला दरभंगा (बिहार)दोनों के पास से गौरब सोफी ब्रांड की कुल 78 बोतलें (@300 मिली), कुल 23.4 लीटर नेपाली शराब जब्त की गई है । @ द्वितीय सफलता:
इसी दिन दूसरी कार्रवाई में समय लगभग 1336 बजे विशेष गश्त के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 270/15 से लगभग 300 मीटर भारत की ओर तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो नेपाल से भारत में शराब की तस्करी कर रही थीं । इनके पास से गौरब सोफी ब्रांड की 177 बोतलें (@300 मिली), कुल 53.1 लीटर नेपाली शराब जब्त की गई । गिरफ्तार महिला तस्करों की पहचान निम्नानुसार है: 1. किरण देवी, उम्र 25 वर्ष, पत्नी रामकिशोर सिंह, गांव बलहा, थाना राजनगर, जिला मधुबनी (बिहार) 2. उर्मिला देवी, पत्नी श्याम सैनी, गांव लक्ष्मीपुर, थाना राजनगर, जिला मधुबनी (बिहार) 3. रेणु देवी, उम्र 25 वर्ष, पत्नी सुरिंदर सैनी, गांव हायाघाट, जिला दरभंगा (बिहार) गिरफ्तार तस्करों और जब्त शराब को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित थाना जयनगर को सौंपने की प्रक्रिया जारी है ।
श्री विवेक ओझा, उप कमांडेंट (प्रचालन) SSB ने इन सफल कार्यवाहियों में भाग लेने वाले सभी जवानों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी गई ।श्री गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत निगरानी और कड़ी कार्रवाई हेतु कटिबद्ध है ।


