पटना के निजी अस्पताल पर मरीज की मौत में लापरवाही का आरोप कानूनी कार्रवाई शुरू
पटना के निजी अस्पताल पर मरीज की मौत में लापरवाही का आरोप कानूनी कार्रवाई शुरू
जे टी न्यूज, पटना:
पटना स्थित एडवांस ऑर्थोपेडिक एंड मैटरनिटी सेंटर में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के मामले में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।मदनपुर निवासी प्रणव कुमार झा ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मोनी देवी, जो पूर्णतः स्वस्थ थीं, डॉक्टरों की सलाह पर इलाज के लिए पटना लाई गईं, लेकिन उपचार के दौरान कथित लापरवाही से उनकी असामयिक मृत्यु हो गई।प्रणव झा, पुलकित झा और अभय झा ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।समाजसेवी ई.मनोज झा ने घटनास्थल पर पहुंचकर लापरवाही को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।परिजनों द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस में डॉक्टर अमिता भारती और प्रवीण कुमार झा से 7 दिनों के भीतर क्षतिपूर्ति और मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा गया है, अन्यथा दीवानी और आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और निजी अस्पतालों में हो रही लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।


