कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित जे टी न्यूज, समस्तीपुर : ज़िला महिला कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज ज़िला कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ज़िला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती देविता कुमारी गुप्ता ने की।इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से जिला पर्यवेक्षक श्रीमती अनामिका यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण और जमीनी स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, महिला कांग्रेस की भूमिका को लेकर अनेक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा विधानसभा प्रभारी भी नियुक्त किया गया। वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए महिलाओं की आवाज़ को और बुलंद करने की बात कही।बैठक में ज़िला एवं प्रखंड स्तर की कई महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने संगठन को और अधिक सक्रिय तथा प्रभावशाली बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा मंजू देवी, कामिनी देवी, रेशमा सिंह, कविता देवी, शांति देवी, कंचन देवी, सुधा देवी, विमल देवी, मीना देवी, रूपमणि देवी, रेणु देवी, सरिता देवी, मुन्नी देवी, फातिमा खातून, जानकी देवी, मंजू कुमारी, नेहा देवी, सविता देवी आदि मौजूद थें।

Related Articles

Back to top button