अहीर-यादव रेजिमेंट जल्द बने : शशि सिंह यादव

अहीर-यादव रेजिमेंट जल्द बने : शशि सिंह यादव जे टी न्यूज, वैशाली: अखिल भारतीय यादव विकास मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि सिंह यादव ने पत्र व मीडिया के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, देश के शीर्ष स्तर के सभी पार्टी में यदुवंशी नेतागण से आग्रह व अनुरोध किया कि भारत सरकार अविलम्ब ( 1) अहीर रेजिमेंट(2) यादव रेजीमेंट का निर्माण करे! कारण यादव जाति सदियों से, महाभारत समयकालीन, प्राचीन भारत, मध्यकालीन भारत, आधुनिक भारत इत्यादि समय में हमेशा वीरता, लड़ाकू, शौर्य,बलिदान, पराक्रम, देशभक्ति का प्रतीक, विजेता या वीरगति का प्रतीक, समाज के रक्षक का प्रतीक रहा है! इतिहास साक्षी है कि 1962 की लड़ाई जब भारत और चीन के बीच युद्ध चल रहा था! उस समय मात्र 120 अहीर जवान ने रेजांगला मे मोर्चा संभाल रखा था और युद्ध भूमि में 1300 चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिए! भारतीय जांबाज अहीर सैनिकों ने 120 में से 114 शहीद होकर देश की सरहद को रक्षा किया! आज भी भारतीय सैनिक में रेजांगला अहीर धाम का कसम परेड दिया जाता है! इसके अलावा 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध हो या 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध सब में अहीर सैनिक यादव सैनिक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना वीरता और पराक्रम दिखाया 1971 के युद्ध में 90000 पाकिस्तानी सैनिकों को युद्ध बंदी बनाने मे अहिरो ने संघर्ष, पराक्रम,सहयोग साहस दिखाया था!1999 मे भारत-पाकिस्तान के कारगिल युद्ध में परमबीर चक्र प्राप्त योगिंदर सिंह यादव दर्जनों गोलियां खाकर टाइगर हिलस पर तिरंगा फहराया! और पाकिस्तानी सैनिको को मार भगाया! 2025 में ऑपरेशन सिंदूर में अनेको अहीर जवान -यादव जवान शहिद होकर देश को रक्षा किया!भारत मे सिर्फ अहिरो- यादवो कि जनसंख्या 30 करोड़ से ऊपर है! इस पर सभी नेतागण ध्यान दें!जो अहीर रेजमेंट, यादव रेजमेंट बनाएगा अहीर, यादव उसे साथ देगा! अहिरो- यादवो का बीरता, बलिदान, शौर्य, पराक्रम, निडरता, साहस, देश भक्ति को देखते हुए अहीर रेजमेंट, यादव रेजमेंट का निर्माण हो! मांग करने वालों में प्रोफेसर गुड्डू कुमार यादव, प्रोफेसर विनोद कुमार यादव, प्रोफेसर राकेश कुमार यादव, एक्स इंस्पेक्टर आर. के. राय, प्रोफेसर दिलीप कुमार यादव, उच्च न्यायालय अधिवक्ता इंद्रजीत सिंह अधिवक्ता सुरेंद्र राय, उच्च न्यायालय अधिवक्ता मनोज यादव, पत्रकार पवन देव, प्रेस रिपोर्टर सचिन यादव, प्रेस रिपोर्टर विशाल यादव, पत्रकार संपादक इंद्रजीत सिंह यादव चार्टर्ड अकाउंटेंट जितेंद्र कुमार यादव, डॉ ऐ के यादव, समाज सेवी पंकज यादव, राहुल राय, विशाल यादव, सहित हजारो यादव परिवार! सभी देशभक्त इस मांग का नैतिक समर्थन करे!

Related Articles

Back to top button