सुपौल मंडल कारा का औचक निरीक्षण

सुपौल मंडल कारा का औचक निरीक्षणजे टी न्यूज, सुपौल : सुपौल मंडल कारा का औचक निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल के सचिव अफजल आलम द्वारा किया गया। जेल में स्थित तरुण वार्ड, वृद्ध वार्ड, महिला वार्ड, मेडिकल वार्ड तथा सामान्य वार्ड का निरीक्षण किया गया। सुपौल जेल में छमता से लगभग 200 अधिक कैदी वर्तमान समय में बंद है। निरीक्षण के दौरान जेल में उपस्थित एक महिला कैदी के बारे में जानकारी मिली कि वह एड्स रोग से ग्रसित है। जब की मंडल कारा सुपौल में एड्स रोगियों के लिए कोई अलग वार्ड की व्यवस्था वर्तमान समय में नहीं है। औचक निरीक्षण के दौरान मंडल कारा सुपौल में व्यवस्थाएं सामान्य में पाया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद मिश्रा भी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button