ऐतिहासिक सौराठ सभागाछी सभावास का उद्घाटन आज
ऐतिहासिक सौराठ सभागाछी सभावास का उद्घाटन आज
जे टी न्यूज, मधुबनी : ऐतिहासिक सौराठ सभा विकास समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष कृष्ण कांत झा गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 28/5/2025 को 12:30 बजे अखंड रामायण पाठ पंडित शंभूनाथ पण्डा द्वारा 4 बजे विधिवत उद्घाटन मधुबनी अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा द्वारा किया जाना सुनिश्चित हुआ । 1/6/25 को कवि सम्मेलन सह पाग सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा । सरकार द्वारा सौराठ महोत्सव की भी स्वीकृति आ गई है। जिलाधिकारी के साथ मीटिंग पर स विस्तार चर्चा कर दिन समय तय किया जाएगा । कृष्ण कांत झा गुड्डू ने सभी मिथिलांचल वासियों से अपील की है की वे अपनी गरिमा की रक्षा हेतु अपनी उपस्थिति दर्ज करावें ताकि हम सभी एक जुटता का परिचय प्रदर्शित कर सकें ! बैठक में समिति के सचिव डॉ शेखर मिश्रा ,सह सचिव अनिल कुमार झा धर्मेंद्र मिश्रा, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विभाकर झा, लालटून, आनंद झा,मनोज झा, उदय झा, सुमित झा ,गौरव मिश्रा, सुमित मिश्रा ,दुर्गानंद झा ,अजय झा,मित्रनाथ झा आदिलोग शामिल थे ।सभी ने आह्वान किया सब मैथिल छी गर्व स कहु। संस्कृति बचावय लेल
सौराठ चलू।

