एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने की किया मांग
एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने की किया मांग
जे टी न्यूज, खगड़िया: पंच सरपंच को न्याय पगड़ी देने, 6-12 महीने से लंबित भत्ता भुगतान करने, पेंशन चालू करने, एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने की किया मांग
* पगड़ी ” सरपंच का सम्मान, गरिमा, मर्यादा, उत्तरदायी, न्याय का प्रतीक, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि को पेंशन चालू करें सरकार – किरण देव यादव खगड़िया। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता, सचिव एवं जिलाधिकारी अमित पांडेय से बिहार के सभी सरपंचों को न्याय पगड़ी देने एवं पंच सरपंचों का 6 -12 महीना से लंबित भत्ता भुगतान करने की मांग किया। मांगों के बाबत ज्ञापन प्रेषित किया गया।
श्री यादव ने कहा कि प्रथम सत्र 2006 में न्याय पगड़ी मिली थी, जो समय के अंतराल में 95% सरपंच के पास न्याय पगड़ी नहीं है। प्रावधान के अनुसार न्याय पगड़ी पहनकर ग्राम कचहरी में न्याय देने, पंचायत करने की न्यायिक व्यवस्था है। न्याय पगड़ी सरपंच का गरिमा, न्याय, सम्मान, मर्यादा, उत्तरदायित्व का प्रतीक है। पगड़ी न्याय का प्रतीक होता है किंतु पगड़ी के अभाव में सरपंच एवं न्याय की पहचान प्रभावित होती है। प्रथम सत्र में न्याय पगड़ी मिलने के बाद पगड़ी समय के अंतराल में नष्ट हो गया, कहीं हस्तांतरण नहीं भी हो सका, विगत दो दशक बाद 99% सरपंच के पास न्याय पगड़ी उपलब्ध नहीं है।
श्री यादव ने कहा कि विगत 6 महीना से लेकर 1 वर्ष तक का भत्ता लंबित है जिससे पंच सरपंच आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
श्री यादव ने कहा कि पांच सत्र गुजरने के बावजूद एमएलसी चुनाव का वोटर नहीं बनाया गया है। आज भी ग्राम कचहरी को गाइडलाइन के अनुसार सशक्त नहीं किया गया है। जिससे गांधी जी का ग्राम स्वराज की सपना अधूरा है। उन्होंने एमएलए एमपी मंत्री के तरह चौथाई हिस्सा स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों को पेंशन चालू करने की मांग किया ताकि बतौर जनप्रतिनिधि सम्मान मिल सके। पंच सरपंच, वार्ड सदस्य, मुखिया, पंसस, प्रमुख, जिला पार्षद, सभापति को पेंशन नहीं तो सांसद विधायक मंत्री को भी पेंशन बंद होनी चाहिए, जो देश एवं जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। देश हित में उक्त कदम उठाई जाय।
श्री यादव ने पंच सरपंच को सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अन्य अधिकार देने की मांग किया है। वहीं ग्राम कचहरी अलौली के सरपंच रंजू कुमारी ने न्याय पगड़ी को सम्मान पूर्वक सहेज कर सुरक्षित रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरपंचों को न्याय पगड़ी नसीब नहीं हुआ है। न्याय पगड़ी पहनने के बाद गौरवान्वित महसूस करते हैं। सभी सम्मानित सरपंच को न्याय पगड़ी सरकार द्वारा देनी चाहिए। ताकि अपनी जिम्मेदारी बखूबी सम्मानपूर्वक निभा सके।
श्री यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में विधानसभा एवं मुख्यमंत्री का घेराव आंदोलन पेंशन चालू करने एवं एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने के सवाल को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि जो स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों को पेंशन चालू करने की बात करेगा, वह आगामी विधानसभा चुनाव बाद बिहार में राज करेगा। उक्त सवाल को लेकर स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि गोलबंद हो चुके हैं एवं निर्णायक आंदोलन के मूड में है।

