शवदाह गृह निर्माण होने पर किया हर्ष व्यक्त
शवदाह गृह निर्माण होने पर किया हर्ष व्यक्त
जे टी न्यूज, खगड़िया: फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष अलौली गढ घाट बागमती नदी के किनारे शमशान घाट पर शवदाह गृह निर्माण करने की मांग से संबंधित प्रदर्शन किया था। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति फंड से सदस्य मुकेश यादव द्वारा लगभग 4.38 लाख रुपए की लागत से 20 बाय 20 का शवदाह गृह का निर्माण किया गया है जो आंदोलन का जीत है। श्री यादव ने कहा कि विगत महीना फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के तत्वाधान में श्मशान घाट पर सफाई अभियान चलाया गया था तथा शवदाह गृह निर्माण हेतु आंदोलन एवं सशक्त पहल किया गया, जिसका परिणाम सकारात्मक हुआ है, जो आंदोलन का जीत है।
श्री यादव ने कहा कि हालांकि शवदाह गृह का साइज छोटा है। 40 बाई 40 साइज का शवदाह गृह की जरूरत है। घाट पर प्रायः दो-तीन से अधिक लाशें दाह संस्कार हेतु आती है। इसलिए बरसात एवं बाढ़ के मद्देनजर बांध के किनारे 40 बाय 40 साइज का एक और शवदाह गृह निर्माण करने, उक्त स्थल पर शौचालय, चापाकल एवं कठियारी में आये लोगों हेतु 60 बाय 60 का शेड का निर्माण करने की मांग किया है। ताकि कठियारी में आये लोगों को धूप बरसात से राहत मिल सके।
शवदाह गृह निर्माण होने पर पूर्व फौजी रूपेंद्र कुमार, नागो यादव, संजय यादव, हरिहर यादव, विकास यादव, महेश्वर यादव, बृजनंदन महतों लालमणि सदा, दिनेश शाह, आदि ने समाजसेवी किरण देव यादव की भूमिका, गतिविधियां, सशक्त पहल करने जैसी उक्त कार्यों की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया है, तथा साधुवाद दिया।


