नेकी का आहार एवं मानवता संरक्षण मंच के बैनर तले खिचड़ी वितरण का आयोजन
जरूरतमंद लोगों ने जनसहयोग से वितरित खिचड़ी का स्वाद चखा
नेकी का आहार एवं मानवता संरक्षण मंच के बैनर तले खिचड़ी वितरण का आयोजन / जरूरतमंद लोगों ने जनसहयोग से वितरित खिचड़ी का स्वाद चखा
जे टी न्यूज, खगड़िया: नेकी का आहार एवं मानवता संरक्षण मंच के संयुक्त वैनर तले सदर अस्पताल चौक पर खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंद लोगों ने स्वादिष्ट खिचड़ी का लुत्फ उठाये।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य सोनू कुमार किरण देव यादव मधुबाला प्रभाकर प्रभात नंदकेश मुन्ना प्रताप नीतीश कुमार राजीव कुमार आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रभाकर प्रभात ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को मदद करना मानव का कर्तव्य है। नंदकेश मुन्ना प्रताप ने कहा कि जन सेवा की भावना से ओत-प्रोत होकर जन सहयोग से जरूरतमंद लोगों की सेवा में हर मानव को तत्पर रहना चाहिए। समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। समाज सेवा की भावना जागृत करना मुख्य मकसद है। जनसेवा के कार्यों से सुकून व संतुष्टि मिलती है जो हर मानव का कर्तव्य होना चाहिए। शिक्षक सोनू कुमार नीतीश कुमार राजीव कुमार ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी इंसानियत का धर्म परम धरम है। जनसेवा भावना से प्रेरित होकर निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों हेतु मानवीय मूल्य की संरक्षण संवर्धन करने की जरूरत है।
पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि नेकी का आहार कार्यक्रम विगत 30 नवंबर 2024 से निरंतर प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल चौक पर जन सहयोग से जरूरतमंद लोगों के बीच खिचड़ी वितरण का आयोजन किया जाता है।
वहीं दूसरे तरफ नेकी का दीवार रेलवे जंक्शन चौक पर आम लोगों के उपयोग से शेष बचे कपड़ों को जरूरतमंद लोगों के बीच विशेष लोगों के लिए वस्त्र संग्रह एवं वितरण अभियान चलाया जा रहा है। जरूरतमंद लोग खुद वस्त्र उठा कर ले जाते हैं। नेकी का आहार एवं नेकी का दीवार अभियान कार्यक्रम अच्छाइयों का प्रतीक है जिसका चहुंओर सराहना हो रही है।
अभियान से जुड़े किरण देव यादव ने सक्षम इच्छुक आमजनों से उक्त अभियान को आगे बढ़ाने जारी रखने में सहयोग करने का अपील किया है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित आयोजक मंडलों ने खिचड़ी का स्वाद चखा।


