कलुआही प्रखंड प्रमुख सज्जन सिंह के असामयिक निधन से शो

कलुआही प्रखंड प्रमुख सज्जन सिंह के असामयिक निधन से शो जे टी न्यूज, मधुबनी.राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष,कलुआही प्रखंड प्रमुख महेशचंद्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह का असामयिक निधन हो गया।स्वर्गीय सज्जन सिंह पिछले कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे।अचानक कल उनका तबियत कुछ ज्यादा गंभीर बिमार महसूस करने लगे,उसके बाद उनको दरभंगा पारस अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस लिए। सज्जन जी एक मृदुभाषी,सरल स्वभाव के धनी व्यक्ति थे।उनके निधन से मधुबनी जिला को एक अपूरणीय क्षति हुआ है।स्वर्गीय सज्जन सिंह लगातार 15 वर्षों तक अपने पंचायत के मुखिया रहे।स्वर्गीय सिंह 2010 के बिहार विधानसभा आम चुनाव में महागठबंधन से लोजपा के प्रत्याशी थे। स्वर्गीय सिंह हमेशा दबे,कुचले,वंचितों के मुखर आवाज थे।उनके निधन से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।राष्ट्रीय लोक जनशक्ति उनके प्रति संवेदना प्रकट करती है।
शोक संवेदना प्रकट करने वालों में रालोजपा जिला अध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष शशिनाथ चौधरी,दलित सेना के सुधीर कुमार पासवान,कन्हैया सिंह,सुनिल पासवान,शत्रुघ्न सिंह,दीपक सिंह,(जिला पार्षद खजौली),सूर्यनारायण पासवान,श्याम पासवान, विजय चंद्र दूबे,दीपक चौधरी,जगदीश पासवान,सीताराम यादव,जीवछ पासवान,कुशे राम,राजू अंसारी इत्यादि लोग शामिल थे.इधर कलुआही प्रखंड प्रमुख महेशचंद्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह की असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। सज्जन सिंह एक मिलनसार व्यक्ति थे। स्वर्गीय सिंह लगातार अपने पंचायत के लगातार 15 वर्ष तक मुखिया रहे और अभी वह कलुआही प्रखंड के प्रमुख थे। 2010 के बिहार विधान सभा चुनाव में वे महागठबंधन के तरफ से बेनीपट्टी के उम्मीदवार रह चुके है। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय सिंह की कमी हमेशा खलती रहेगी
राष्ट्रीय जनता दल मधुबनी उनके असामयिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट करती है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में राजद जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव,अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार चौधरी,जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय,चंद्रशेखर झा सुमन,रामकुमार यादव,गुलजार अहमद,मिश्रीलाल यादव,राजेन्द्र यादव,जय कुमार,जिला परिषद सदस्य वीणा देवी,ललिता देवी,बबीता कुमारी,राजकुमार यादव शामिल है

Related Articles

Back to top button