21 वीं सदी का उद्वोषणा-पत्र : गांधीवादी दर्शन*

21 वीं सदी का उद्वोषणा-पत्र : गांधीवादी दर्शन* जे टी न्यूज, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय,दरभंगा के विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग में बुधवार को “गाँधीवादी दर्शन : 21 वीं सदी का उद्घोषणा-पत्र” विषय पर संगोष्ठी आयोजित किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सतीश कुमार राय, सेवानिवृत्त प्राध्यापक, काशी विद्यापीठ, वाराणसी, पूर्व अध्यक्ष, इंडियन सोसाइटी ऑफ गांधियन स्टडीज सह संयोजक, राजीव गांधी स्टडी सर्किल ने बीज वक्तव्य देते हुए कहा कि गांधी दर्शन की प्रासंगिकता एक्कीसवीं सदी में सबसे अधिक है। उन्होंने गांधी के जीवनकाल, दक्षिण अफ्रीका भ्रमण, मोहनदास करमचंद गांधी से महात्मा गांधी की प्रक्रिया को विस्तार से बतलाया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मुनेश्वर यादव ने स्वागत भाषण दिया। वरीय प्राध्यापक डाॅ मुकुल बिहारी वर्मा ने संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ घनश्याम राय ने किया। इस अवसर पर समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष डाॅ अजहर हसन साहब, सीनेट/सिंडिकेट सदस्य प्रोफेसर बैजनाथ चौधरी उर्फ ‘ बैजू’ बाबू, विभागीय प्राध्यापक डाॅ मनोज कुमार उप कुलसचिव प्रथम डॉ उमाकांत पासवान, डाॅ जमशेद आलम, शबनम कुमारी, शोधार्थी और छात्र / छात्राएँ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button