नए जिलाधिकारी सावन कुमार ने कोशी तटबंध का किया निरीक्षण
नए जिलाधिकारी सावन कुमार ने कोशी तटबंध का किया निरीक्षण
जे टी न्यूज, सुपौल: सुपौल द्वारा पूर्वी तटबंध प्रमंडल, सुपौल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि पूर्वी तटबंध प्रमंडल, सुपौल अन्तर्गत विभिन्न स्थलों पर EC Bag/Geo Bag बालू भरकर तैयार किया जा रहा है। पृच्छा के क्रम में कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, सुपौल द्वारा बताया गया कि संभावित बाढ़, 2025 के मद्देनजर Flood Fighting कार्य हेतु कि0मी0 40 से 84 तक के लिए 40500 (चालीस हजार पाँच सौ) EC Bag/Geo Bag तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देष दिया गया। उक्त अवसर पर इन्द्रवीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, सुपौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुपौल एवं अन्य उपस्थित थे।

