सी पी आई (मा 0) शाखा मोहनपुर की बैठक संपन्न हुई
सी पी आई (मा 0) शाखा मोहनपुर की बैठक संपन्न हुई
जे टी न्यूज, विभूतिपुर: आज दिनांक 07 जून 2025 को सी पी आई (एम) शाखा मोहनपुर की बैठक राम सुहावन महतो की अध्यक्षता और जिला कमेटी सदस्य अरविन्द कुमार दास तथा लोकल कमेटी सदस्य शंभु कुमार यादव के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इसके बाद सभी जनसंगठनों की सदस्यता लक्ष्य पूरा करने तथा फंड संग्रह हेतु फसली चन्दा करने का निर्णय लिया गया।
तदुपरान्त 13 जून 2025 को पार्टी के नेता उदय शंकर सिंह के शहादत दिवस पर डी बी के एन कॉलेज नरहन में ” कठिन मुहाने पर खड़ा देश एवं सी पी आई (एम) का रास्ता ” विषय पर आयोजित सेमिनार में पार्टी सदस्यों , शुभचिंतकों और बुद्धिजीवियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। विदित हो कि इस सेमिनार में सी पी आई (एम) केन्द्रीय शिक्षा समिति के सदस्य कॉमरेड बादल सरोज मुख्य वक्ता रहेंगे। इस बैठक में शाखा सचिव चंद्रभूषण प्रसाद वर्मा, अनिल कुमार, अवधेश कुमार, मोहम्मद युनुस, पवन कुमार, सीताराम सिंह, अजीत कुमार ने संबोधित किया। वक्ताओं ने एक स्वर से मुजफ्फरपुर बलात्कार काण्ड पीड़िता के उचित ईलाज के अभाव में हुए दर्दनाक मौत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कड़ी निन्दा की गई तथा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के पुतला दहन कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय लिया गया।

