स्नातक प्रथम वर्ष 2020-21 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, प्रथम सूची जारी 

 

राज कुमार राय/, जेटी न्यूज

 

दरभंगा। स्नातक प्रथम वर्ष 2020-21 में नामांकन हेतु प्रथम चयन सूची निर्धारित समय सीमा के अन्दर प्रकाशित की जा चुकी है। कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रतिकुलपति प्रो डौली सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में इस बार नामांकन हेतु चयन सूची के साथ साथ महाविद्यालय सह सभी विषयों में विभिन्न आरक्षण कोटि में कट आफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। छात्रों के बीच पारदर्शिता लाने के लिए पहली बार विषय बार सभी आरक्षण कोटि का कट आफ मार्क्स विश्वविद्यालय वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया है। सी एम साइंस कॉलेज में रसायनशास्त्र, गणित , वनस्पति शास्त्र एवं जन्तु विज्ञान में स्नातक प्रथम खण्ड 2020-21 में सभी कोटे में नामांकन हेतु सबसे अधिक कट ऑफ मार्क्स निर्धारित किये गये हैं। वहीं भौतिकी में सबसे अधिक कट ऑफ मार्क्स जी डी कॉलेज बेगूसराय में नामांकन के लिए है। सी एम साईन्स कालेज के लिए अनारक्षित कोटे में रसायन शास्त्र में 76, गणित में 91, वनस्पति शास्त्र में 63 एवं जंतु विज्ञान में 82 अंक कट ऑफ मार्क्स हैं। वही बी सी कोटे में रसायन शास्त्र में 63 ,गणित में 85, वनस्पति शास्त्र में 45 एवं जंतु विज्ञान में 78 अंक कट ऑफ मार्क्स हैं। ई बी सी कोटा में रसायन शास्त्र में 49, गणित में 73, वनस्पति विज्ञान में 47 एवं जंतु विज्ञान में 75 अंक तक पहुंचा है ।अनुसूचित जाति कोटा के तहत रसायन शास्त्र में 62, गणित में 46 ,वनस्पति शास्त्र में 56 एवं जन्तु विज्ञान में 71 अंक है। भौतिकी में जी डी कॉलेज बेगूसराय में अनारक्षित कोटे में कट ऑफ मार्क्स 71 है जबकि बी सी कोटा में 58, ई बी सी में 63 एवं अनुसूचित जाति में 46 अंक निर्धारित किया गया। सी एम साइंस कालेज में भौतिकी का अनारक्षित कोटे में कट ऑफ मार्क्स 65, बी सी के लिए 60 ,

ई बी सी के लिए 62, अनुसूचित जाति के लिए 52 अंक है। सीट से अधिक आवेदन वाले सामाजिक विज्ञान संकाय के इतिहास में अनारक्षित कोटे में सबसे अधिक जी डी कॉलेज बेगूसराय का कट ऑफ मार्क्स 77, एम एल एस एम कॉलेज का 75 , आर के कॉलेज का 74 , सी एम कॉलेज का 73 एवं समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर का 65 अंक है। वहीं भूगोल विषय में जी डी कॉलेज बेगूसराय एवं एम एल एस एम कालेज दोनों का कट ऑफ मार्क्स अनारक्षित कोटे का 75 , आर के कॉलेज का 73 अंक है । हिंदी विषय में सबसे अधिक कट ऑफ मार्क्स अनारक्षित कोटे में 73 .8 जी डी कॉलेज बेगूसराय का, उसके बाद आर के कॉलेज मधुबनी के लिए 67. 8, समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के लिए 66, एम एल एस एम कॉलेज के लिए 64 एवं सी एम कॉलेज के लिए 60.8 अंक है।सी एम कालेज में अंग्रेजी प्रतिष्ठा में अनारक्षित कोटे में नामांकन के लिए कट ऑफ मार्क्स 78 है।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button