महिला संवाद कार्यक्रम में उभरी कुटीर उद्योग की मांग महिलाओं ने उठाई रोज़गार की जरूरत
महिला संवाद कार्यक्रम में उभरी कुटीर उद्योग की मांग महिलाओं ने उठाई रोज़गार की जरूरत
जे टी न्यूज, अररिया:
महिला संवाद कार्यक्रम ने जिले के कोने-कोने में महिलाओं के बीच एक नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार किया है। यह कार्यक्रम अब सिर्फ एक मंच नहीं रह गया, बल्कि एक सशक्त आवाज बन चुका है, जिसके माध्यम से महिलाएं अपनी समस्याओं और आकांक्षाओं को सरकार और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्षम हो रही हैं। शनिवार को आयोजित हुए महिला संवाद कार्यक्रम के 51वें दिन भी 36 स्थानों पर महिलाओं ने खुलकर अपनी समस्याएँ रखी, जिसमें सबसे प्रमुख माँग लघु और कुटीर उद्योगों की स्थापना थी।
रोज़गार का संकट: महिलाओं की मांग— लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए
कार्यक्रम में 7123 महिलाओं ने भाग लिया और अपनी बातों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान अधिकांश महिलाओं ने रोज़गार की कमी पर चिंता जताते हुए, सरकार से लघु और कुटीर उद्योगों की स्थापना की मांग की। उनका कहना था कि अगर छोटे स्तर पर कुटीर उद्योग स्थापित किए जाएं तो महिलाओं को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि यह उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


