जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया किया

जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया किया

जे टी न्यूज़

समस्तीपुर:- आज शहादत दिवस एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 11:00 से 11:02 तक 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर समाहरणालय परिसर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी, श्री योगेंद्र सिंह एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया किया गया।

कार्यक्रम में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2022 के संदेश को पढ़ा गया एवं सभी उपस्थित पदाधिकारियों कर्मियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कुष्ठ मुक्त भारत के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button