सांसद राज्यसभा संजय कुमार झा को दरभंगा जदयू अध्यक्ष ईश्वर मंडल ने किया स्वागत
सांसद राज्यसभा संजय कुमार झा को दरभंगा जदयू अध्यक्ष ईश्वर मंडल ने किया स्वागत
जे टी न्यूज, दरभंगा:
आज आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक मंच पर भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व कर्ता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जदयू सह विद्वान सांसद संजय कुमार झा जी का पटना से सड़क मार्ग से दरभंगा – झंझारपुर मधुबनी जाने के जाने के क्रम में NH 57 बाजार समिति के पास सम्मानित जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल जी के नेतृत्व में दरभंगा जिला जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिथिलांचल के विकास पुरुष संजय झा का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
ज्ञातव्य हो कि सांसद श्रीमान संजय झा के नेतृत्व में संसदीय प्रतिनिधिमंडल जापान, इंडोनेशिया दक्षिण कोरिया , सिंगापुर, मलेशिया , पहुंच कर वहां के राष्ट्राध्यक्षों व अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात किये तथा पाकिस्तान प्रायोजित पहलगाम आतंकवादी हमला के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सार्थकता , आतंकवाद के विरुद्ध भारत की नीति को संबद्ध देशों को अवगत कराये। उनके नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद को समाप्त करने की नीति को सभी देशों ने सराहा एवं सहयोग करने की सहमति जताई। अतएव सांसद श्रीमान संजय कुमार झा के नेतृत्व में संसदीय प्रतिनिधिमंडल देश की सुरक्षा के लिहाज से ऐतिहासिक रहा । हमें अपने नेता पर गर्व है इस कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी केदारनाथ भंडारी महानगर अध्यक्ष माधव शाह महिला अध्यक्ष ललित झा अंजुला शर्मा प्रदीप महतो नागेंद्र पासवान दिसंबर पासवान अजय सत्संगी मनोज शाह रंजीत झा अनिल बिहारी मनोज ठाकुर श्याम रेखा रोशन महतो नवाब अख्तर ठाकुर ईश्वर प्रसाद बिट्टू आकाश कुमार नरेश मिश्रा संजू झा, सैकड़ो जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

