सुरों के शहंशाह भरत शर्मा व्यास को संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार नवाजे जाने पर दी बधाई

सुरों के शहंशाह भरत शर्मा व्यास को संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार नवाजे जाने पर दी बधाई

 

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास): सुरों के शहंशाह भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए दक्षिण बिहार प्रान्त के अध्यक्ष भरत शर्मा व्यास को नामित होने पर लोगों में खुशी का माहौल है। उक्त जानकारी देते हुए उमेश पाण्डेय ने कहा कि भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा को संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित होना भोजपुरी जगत के साथ साथ पूरे बिहार वासियों के लिए गर्व की बात है। वहीं गायक मुन्नी बाबा ने कहा कि संगीत व संस्कार का तारतम्य अनादिकाल से चला आ रहा है।

यह सम्मान पाना भरत शर्मा के लिए गौरान्वित क्षण है। इसे लेकर संस्कार भारती रोहतास जिला इकाई में भी जश्न का माहौल है। इस पुरस्कार से नवाजे जाने पर संयोजक बृजकिशोर तिवारी, अनिल सिंह शेरावाली, राजेश्वर चौरसिया, संजय सिंह, उमेश पांडेय, बूट्स तिवारी, बिनोद पासवान, अशोक गुप्ता, सुबास चौसरिया सहित कई अन्य लोगों ने अपार खुशी व्यक्त किया है।

 

Related Articles

Back to top button