रोज़गार, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाढ़ प्रबंधन व आधारभूत सुविधाओं पर महिलाएं उठा रहीं सवाल

रोज़गार, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाढ़ प्रबंधन व आधारभूत सुविधाओं पर महिलाएं उठा रहीं सवाल जे टी न्यूज, अररिया:
जिले में चल रहा महिला संवाद कार्यक्रम लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। सोमवार को इसके 53वें दिन कुल 36 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें करीब 7123 महिलाओं ने भाग लिया। यह संवाद 18 संवाद रथों के ज़रिये दो पालियों में संपन्न होता है।कार्यक्रम में महिलाएं रोज़गार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, नल-जल, आधार केंद्र और बाढ़ प्रबंधन जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी समस्याएं और आकांक्षाएं रख रही हैं। महिलाओं ने खास तौर पर स्थानीय स्तर पर रोज़गार सृजन, महिला उद्यमिता को बढ़ावा, और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की माँग की है।उनका कहना है कि हुनर होते हुए भी उचित सहयोग और माहौल के अभाव में वे आर्थिक रूप से सशक्त नहीं हो पा रहीं। साथ ही, बाढ़ के दौरान की बदहाल स्थिति और पलायन की मजबूरी भी प्रमुख चिंताएं बनी हुई हैं। महिलाओं ने सरकार से मांग की है कि उन्हें रोज़गार से जोड़ने की ठोस पहल की जाए ताकि उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण हो सके।

Related Articles

Back to top button