डा० सलील के नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं की रही मौजुदगी

डा० सलील के नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं की रही मौजुदगी जे टी न्यूज, खगड़िया(खगड़िया: प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सह माँ कत्यानी पैट्रोल पम्प के संचालक सामाजिक कार्यकर्ता डा० सलिल कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां कत्यानी पैट्रोल पम्प मानसी में प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा० दिलीप जसवाल का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वागत अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए डा० दिलीप जसवाल ने कहा की केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास का परचम लहरा रहा है। उन्होंने कहा की बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार में एक बार फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। वहीं डा० सलील ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री मोदी ओर प्रदेश अध्यक्ष डा० दिलीप जसवाल के नेतृत्व में बिहार में भाजपा मजबूत स्तिथि में है। डा० सलिल ने कहा की मोदी सरकार ओर बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार में हर गरीबों का कार्य हो रहा है। बिहार में सड़क, पुल पुलिया की जाल बिछाई जा रही डा० सलील ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन फिर एक बार बिहार में परचम लहरायेगा। डा० सलील ने प्रदेश अध्यक्ष डा० दिलीप जसवाल को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, भाजपा मानसी मंडल अध्यक्ष रमेशचन्द्र सुर्या, निवर्तमान अध्यक्ष राजाराम सिंह, मिडिया प्रभारी, मनीष कुमार, इंदुभुषण कुशवाहा , अजीत कुमार सिंह, गोपाल सिंह, भाजपा नेता राजू पासवान, पुर्व विधायक चन्द्रमुखी देवी, अंकित सिंह चंडेल, सुनील सिंह, आलोक कुमार विद्यार्थी, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना भारती, प्रो० अरविंद कुमार, जितेंद्र यादव, गगन शर्मा, अनुपम सिंह, राजेश पंडित, नंदु साह, वकील सिंह,इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार,
कुमोद कुमार सहित दर्जनों
आदि मौजूद भाजपा नेता थे।

Related Articles

Back to top button