अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रधानाचार्य को 10 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रधानाचार्य को 10 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन 
जे टी न्यूज, जगदीशपुर (भोजपुर) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जगदीशपुर नगर इकाई द्वारा संत श्री बरहना महिला कॉलेज जगदीशपुर के प्रधानाचार्य से सप्रेम भेंट कर विद्यार्थी परिषद की “ध्येय यात्रा” पुस्तक भेंट किया। साथ ही विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्राओं के हित में 10 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा गया। इसमें प्रधानाचार्य द्वारा आश्वासन दिया गया कि सभी मांग जल्द से जल्द पूरी की जाएगी। इसमें मुख्य रुप से विशाल सिंह, गोलू सिंह, वैभव सम्राट, शुभम तिवारी, अभिषेक सिंह, असगर, दीपांशु दीप, प्रिंस सिंह एवं मोo अरशद उपस्थित थे। साथ ही विद्यार्थी परिषद द्वारा डीएसपी से मिलकर जगदीशपुर नगर में थाना के पास मुख्य सड़क पर जगदीशपुर थाना द्वारा अवैध रूप से खड़ा किया गया ट्रक को हटाने के लिए आवेदन दिया गया। जिससे आम लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
