निषाद समाज के ऊपर हो रहे अन्याय अपराधियों को संरक्षण देने के संबंध में

निषाद समाज के ऊपर हो रहे अन्याय अपराधियों को संरक्षण देने के संबंध में 

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: महिला थाना समस्तीपुर कांड संख्या 31/2025 के संबंध में आपको अवगत कराना चाहते हैं कि इसके अनुसंधान में निम्नलिखित भयंकर त्रुटियां आलोक में आई है:
1. घटना स्थल पर जिले की पुलिस थी लेकिन उन्होंने कहने के बावजूद घटना का संज्ञान नहीं लिया । ये जाँच का विषय है ।
2. पीड़िता की माता २५/२६ अप्रैल की रात में खानपुर थाना पहुंची लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
3. जब मुक़दमा खानपुर में दर्ज नहीं हुआ तो पीड़िता 26 अप्रैल 2025 को महिला थाना, समस्तीपुर पहुंची। वहाँ भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। दो महिला पुलिस कर्मियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया । बहुत प्रयासों के बाद मुकदमा 27 अप्रैल को दर्ज हुआ और 26 अप्रैल की तिथि डाली गई।
4. मुकदमा दर्ज होने के बाद pocso में अनुसंधान की कानूनी प्रक्रिया ( SOP) का अनुसरण नहीं किया गया।
5. पीड़िता एवं उनकी मां को महिला थाने में 11:00 बजे दिन, 26 अप्रैल से 4 बजे शाम 28 अप्रैल तक बैठा कर रखा गया एवं पीड़िता के साथ बदसलूकी की गई।
6. पीड़िता का मेडिकल 28 अप्रैल को कराया गया। मेडिकल के दौरान जानबूझ कर पीड़िता के माता पिता को दूर कर दिया गया
7. I.O द्वारा मेडिकल बोर्ड बनाने के लिए कोई आवेदन नहीं किया गया। ना ही वीडियो ग्राफी की गई।
8. पीड़िता के वस्त्र को भी अपने कब्जे में नहीं लिया गया।
9. प्रत्यक्ष दर्शियों/घटना की जानकारी रखने वाले व्यक्तियों का बयान नहीं लिया गया।
10. पीड़िता के दादा के साथ जो मारपीट हुई थी उसमें किसी भी प्रत्यक्ष दर्शी का बयान नहीं लिया गया है और ना ही दादा का मेडिकल करवाया गया है।
11. IO/SHO केस को पुख्ता करने के लिए कम ओर अपराधी को बचाने के लिए अधिक सबूत इकट्ठा कर रहे है।
12. सुपरविजन का स्तर काफी सतही एवं अपराधियों को बचाने के दिशा में अधिक जान पड़ता है। बलात्कार के मुकदमे में डॉक्टर की रिपोर्ट की अहमियत पीड़िता के बयान के सामने अधिक महत्वपूर्ण नहीं होता है फिर भी उसको सुपरविजन ऑफिसर इतना महत्व क्यों दे रहे हैं?
13. पीड़िता के दादा के साथ हुई मारपीट के अभियुक्तों को अभी तक क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया है? प्रत्यक्षदर्शी – ललिता , अमरेश, लाल बाबू, सत्ती कुमार साहनी – का बयान क्यों नहीं दर्ज किया गया है?
14. क्या अभी तक पकड़े गए अभियुक्तों का Test Identification Parade ( TIP) करवाया जाएगा ? बलात्कार में मदद करने वाली एक महिला और दो पुरुष की गिरफ्तारी कब तक होगी।
इसके अतिरिक्त समस्तीपुर जिला में कुछ अन्य कुछ घटनाएं हुई है जिसमें साहनी समाज को न्याय नहीं मिला है। निम्नलिखित घटनाएं उल्लेखनीय है:
1. कांड संख्या 91/25, हलई थाना नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है उलटे शिकायतकर्ताओं पर ही आगजनी का केस करने की धमकी दी जा रही है।
2. हलई थाना के ही एक दूसरे मामले में 7/8 निषाद समाज के लोगों पर थाने में तोड़ फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस की गाड़ी से एक निषाद की मौत हुई मुकदमा अज्ञात वाहन के खिलाफ किया गया। जब लोगों ने अपना रोष दिखाई तो उन पर झूठा मुकदमा ठोक दिया गया।
उपरोक्त तथ्यों के आलोक में आग्रह है कि जिले की पुलिस बल को संवेदनशील बनाया जाए एवं निषाद समाज पर हो रहे अत्याचार एवं अन्याय को बंद किया जाए।

प्रदेश इकाई ,
विकासशील इंसान पार्टी
जिला समस्तीपुर।
जिला अध्यक्ष आदर्श कुमार बी के सिंह राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सैनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश सैनी एवं ब्रह्मदेव चौधरी महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा साहनी अजय सहनी जय जय राम सैनी अनिता मानतेश पासवान, पप्पू सहनी संजय साहनी संतोष चौधरी प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश साहनी नरेंद्र, सनोज साहनी, यशवंत सहने पंकज सहनी, जितेंदर, गोपाल बिंद, सुधीर जिले तमाम पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता ने भाग लेकर सफल बनाया

Related Articles

Back to top button