समाजवादी शिवकुमार यादव नहीं रहे
समाजवादी शिवकुमार यादव नहीं रहे 
जेटीन्यूज/मधुबनी
लदनियां प्रखंड के कुमरखत गांव निवासी शिव कुमार यादव ( 67) नहीं रहे। उनका निधन हृदय गति रुकने के कारण बुधवार के रात्रि में अचानक हो गया। वे समाजवादी व समाजसेवी व्यक्तित्व के थे। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र पारस कुमार ने दी। उनके निधन से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है।
पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, पंचायत की मुखिया फूल कुमारी देवी, विष्णुदेव भंडारी, पूर्व मुखिया अमर बहादुर कामत, भोगेन्द्र यादव, सुकदेव सिंह, हरे कृष्ण यादव,अंटू कुमार, रवीन्द्र यादव, गंगा सागर, राम देव पासवान, मदन पासवान, विन्देश्वर यादव, रामावतार यादव, समेत सैकड़ों लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है।

