भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए जिला अध्यक्ष बने गौरव चौधरी
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए जिला अध्यक्ष बने गौरव चौधरी

जे टी न्यूज, खगड़िया: बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के निर्देशानुसार एवं भाजपा खगड़िया के जिला अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न भगत की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के खगड़िया जिला अध्यक्ष पद पर गौरव चौधरी की नियुक्ति की गई है।
गौरव चौधरी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। युवा शक्ति को संगठित कर भाजपा के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावी महासमर में युवा वर्ग के सहयोग से निश्चित विजयश्री का आशीर्वाद एनडीए को प्राप्त होगा
गौरव चौधरी की नियुक्ति पर जिले भर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
वही बधाई देने वाले में पूर्व जिला अध्यक्ष रामानुज चौधरी, रवीश चंद्र सिन्हा ,सुनील कुमार सिंह, अर्जुन कुमार शर्मा, अभय सिंह, प्रदेश परिषद सदस्य कृष्णा कुमार उर्फ मुन्ना यादव, सुमित देवी राय, जय कृष्णा सिंह पटेल, पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, पूर्व विधायक रामचंद्र सदा, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सलील यादव जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, नंदू शाह, नीतीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, राजेश सिंह,प्रमोद शाह, सुनील चौधरी,आलोक विद्यार्थी, ममता देवी, लक्ष्मी देवी, जिलामंत्री नवीन सिन्हा, अजीत कुमार नटवर, रंजीता चंदन, कुंदन सिंह, मधु देवी, जिला मीडिया प्रभारी सह जिला मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, जिला प्रवक्ता ई. धर्मेंद्र यादव, अनिल शर्मा, उदय भास्कर, मनीष चौधरी ,रंजन राज ,ई. गौरव राज ,नगर अध्यक्ष रितेश शर्मा,मंडल अध्यक्ष, शुभंकर शुभम उर्फ अनुपम सिंह, अजय चौधरी, नीतीश पटेल, रमेशचंद्र सूर्या,खुशबू पासवान, गौतम सिंह,पंकज महतो,जयंत चौधरी, विकास कुमार,कुंदन निषाद, अविनाश कुमार, रोमित राज, सोनी देवी, प्रिंस भारती, पप्पू शाह, सुभाष यादव, रंजीत कुमार राजा, राजीव धमाका, रंजीत कुमार सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ताओं में बधाई एवं शुभकामनाएं दिया ।
