के ऐन डिग्री कॉलेज राघोपुर सुपौल के परिसर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

के ऐन डिग्री कॉलेज राघोपुर सुपौल के परिसर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जे टी न्यूज़, सुपौल : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में के ऐन डिग्री कॉलेज राघोपुर सुपौल के परिसर में मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो, प्रमोद कुमार ने की एवं मंच का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी राम लखन प्रसाद ने किया । कार्यक्रम दो चरणों में हुआ प्रथम चरण में योग प्रशिक्षक अनिल कुमार शर्मा के सानिध्य में शिक्षक , कर्मचारी एवं स्वयंसेवकों द्वारा योग का विभिन्न अभ्यास कराए गए दूसरे चरण में” एक पृथ्वी :एक स्वास्थ्य योग के लिए “विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया । अपने उद्बोधन में प्राचार्य प्रमोद कुमार ने कहा कि योग का महत्व ऐसा है कि शरीर की स्वच्छता के साथ-साथ आत्मा और परमात्मा के बीच संबंध भी स्थापित होता है और यह तब होता है जब योग के द्वारा आत्मिक परिष्करण होता है ऐसा होने पर समस्त पृथ्वी वास वसुदेव कुटुंबकम की भावना से प्रेरित होकर एक हो जाते हैं । प्रोफेसर मोहम्मद अयूब ने कहा कि योग के बिना आज कई तरह की शारीरिक बीमारियां फैल रही है इसे रोकने का एकमात्र उपाय योग है । नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर राम कुमार करण ने कहा कि परमात्मा दर्शन के लिए योग की आवश्यकता है ही साथ ही निरोग रहने के लिए भी इसकी आवश्यकता है । प्रोफेसर राजीव कुमार ने कहा कि यह संतों की भूमि है महर्षि पतंजलि की यह योग विधा समस्त विश्व में फैल रही है आज हम सभी उन्हें शत-शत नमन करते हैं । इस कार्यक्रम में प्रो, बिपिन कुमार सिंह रितु ध्वज ,कुमार गजेंद्र खिरहर मनोहर कुमार ,सूचकांक मंडल आशीष कुमार ,ललन कुमार, मुन्नी कुमारी के साथ-साथ अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button