राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि मनाई गयी
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि मनाई गयी
जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : मोरवा विधानसभा अंतर्गत लसकारा वार्ड एक मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के अध्यक्षता मे रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि मनाई गयी। समारोह मे सबसे पहले उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुरू किया गया। समारोह क़ो सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि चंदेलों की बेटी थीं, गांडवाने की रानी थीं, चंडी थीं, रनचंडी थीं। वह दुर्गावती भवानी थीं। रानी दुर्गावती की नेतृत्व क्षमता, साहस और बलिदान, राजनैतिक समझ, सामाजिक न्याय के कार्य, सांस्कृतिक, समृद्धि और राज्य मे स्थिरता बनाये रखने मे अतुलनीय थीं।मौक़े पर पूर्व जिलापार्षद विभा देवी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो बशीर, प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा, डॉ दिलीप कुमार चौधरी, नागो राम, जिला सचिव फुलकुमारी कुशवाहा, अमरजीत कुमार, मो प्रवेज, मुकेश कुमार चौधरी, रघुवंश क़ापर, कृष्णदेव साह, संजय कुमार राम, रामबरण राम, माहेश्वरी देवी, रणधीर कुमार राय, विनोद पासवान, मिथलेश कुमार, लक्ष्मण पासवान सहित दर्ज़नों लोग मौजूद रहें।


