सोनडीहा में खुला डिजिटल लाइब्रेरी क्षेत्रीय छात्रों को मिलेगा लाभ

सोनडीहा में खुला डिजिटल लाइब्रेरी क्षेत्रीय छात्रों को मिलेगा लाभ जे टी न्यूज, खगड़िया: पसराहा थाना के सोनडीहा वार्ड नं 16 सियाराम सिंह के मकान में रविवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आइडियल डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारम्भ विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। पसराहा थाना क्षेत्र के दर्जनों पंचायत के बीच उक्त एक मात्र लाइब्रेरी है जिसकी पहुंच समाज के अंतिम छात्र/छात्रों तक होगी। उक्त बातें लाइब्रेरी के उदघाटन के अवसर पर शिक्षा विद डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि शिक्षक सन्नी कुमार और उनके साथियों के दुरदर्दशी सोच का परिणाम है कि सोनडीहा जैसे छोटे गावँ में डिजिटल लाइब्रेरी खोली गई है। सियाराम सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए मामूली सहयोग शुल्क पर डिजिटल सुविधाएं मिले। आज तक हमारे क्षेत्र के बच्चों को बीपीएससी, बीएसएससी, केंद्रीय चयन परिषद की परीक्षा, दरोगा, बीएचपीसी एल,अभियंत्रन,गैर अभियंत्रण, पारा मेडिकल जैसे परीक्षा के स्वधय्यन के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। इस लाइब्रेरी के खुलने से स्थानीय बच्चों की पहुंच डिजिटल तरीके के उच्च शिक्षा की तैयारी तक हो सकेगी। संचालक सन्नी कुमार ने बताया कि लाइब्रेरी के प्रत्येक केबिन में लाइट, चार्जिंग पॉइंट, उच्च क्षमता वाई-फाई के साथ एक शांत केम्पस की व्यवस्था है। डॉ प्रमोद कुमार राही ने बताया कि यहां योग्य फेकल्टी द्वारा केरियर कोंसेलिंग की भी व्यवस्था है। इस लाइब्रेरी में सफल और योग्य फेकल्टी के सफल मार्गदर्शन में सी टीईटी, एस केटीई लटी, बीपीएससी, (शिक्षक भर्ती) बीटीएससी(ए. एन. एम)बि हार पुलिस और पारा मेडिकल में दर्जनों छात्र/छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। पंसस जयचंद्र कुमार, डॉ लक्ष्मण कुमार ने बताया कि यह हमारे पंचायत के बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर गोरेलाल सिंह,निशान्त कुमार, रूपेश कुमार, शिक्षक रामसेवक सिंह, संजय सिंह, रमेश कुमार,संतोष कुमार, आर्यन कुमार, रौशन कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button