पटोरी व्यवहार न्यायालय को मालपुर में स्थापित करने पर नाराजगी व्यक्त किया

पटोरी व्यवहार न्यायालय को मालपुर में स्थापित करने पर नाराजगी व्यक्त किया

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: मोo नगर प्रमुख जवाहर लाल राय ने पटोरी व्यवहार न्यायालय को अनुमंडल मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर मालपुर में स्थापित करने के निर्णय पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि न्यायालय को आम लोगों की सुविधा के लिए मुख्य बाजार या सुलभ स्थान पर होना चाहिए, न कि शहर से दूर। व्यवहार न्यायालय, अनुमंडल मुख्यालय के पास ही होना चाहिए l उन्होंने कहा कि पटोरी अनुमंडल बनने के बाद व्यवहार न्यायालय के जमीन के लिए चयन प्रक्रिया के तहत अमरेंद्र प्रताप शाही, मुख्य न्यायाधीश, हाईकोर्ट, पटना दिनांक 20.05.2019 को स्थल निरीक्षण के लिए खुद आए थे और उनके द्वारा पटोरी अनुमंडल कार्यालय के बगल में कृषि फार्म की भूमि को व्यवहार न्यायालय के लिए उपयुक्त बताते हुए अनुशंसा भी किया गया था l यही नहीं बल्कि उन्होंने मालपुर के भूमि को अनुपयुक्त बताया था। जिसकी खबर विभिन्न समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुआ था।अब सोचने वाली बात यही कि इसके बाद आखिर ऐसा क्या हुआ कि चीफ जस्टिस के अनुमोदन को ख़ारिज कर पटोरी अनुमंडल मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर जो उनके द्वारा अनुपयुक्त बताये मालपुर के भूमि पर व्यवहार न्यायालय क्यों बनने जा रहा है ?

जनहित को ध्यान में रखते हुए हर हाल में पटोरी व्यवहार न्यायालय को अनुमंडल मुख्यालय में ही बनाया जाना चाहिए l

Related Articles

Back to top button