बी.एस.एस कॉलेज सुपौल परीक्षा केंद्र पर इग्नू सत्रांत परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन

बी.एस.एस कॉलेज सुपौल परीक्षा केंद्र पर इग्नू सत्रांत परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन जे टी न्यूज, सुपौल: बीएसएस कॉलेज सुपौल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की सत्रांत जून 2025 परीक्षा का आयोजन 12 जून से शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में जारी है। परीक्षा केंद्र (कोड: 86010) पर विधिवत तरीके से प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। आज द्वितीय पाली में कुल 310 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र सहरसा के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मिर्ज़ा निहाल बेग ने औचक निरीक्षण कर परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन की व्यवस्था को संतोषजनक बताया और परीक्षा केंद्र प्रशासन की सराहना की। निरीक्षण के समय डॉ. राजेन्द्र झा (पर्यवेक्षक), डॉ. सुधीर कुमार सिंह (केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य, बीएसएस कॉलेज) एवं डॉ. रणधीर कुमार सिंह (सहायक समन्वयक) भी उपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्र द्वारा छात्रों के लिए शांत, स्वच्छ व अनुशासित वातावरण सुनिश्चित किया गया है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न हो रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button