न्यूनतम मजदूरी कानून का खुद सरकार ही धज्जियां उड़ा रही है- शशि यादव
न्यूनतम मजदूरी कानून का खुद सरकार ही धज्जियां उड़ा रही है- शशि यादव
न्यूनतम मजदूरी कानून का खुद सरकार ही धज्जियां उड़ा रही है- शशि यादव / दलित- अक्लियतों की हिफाजत में नाकाम रही है नीतीश कुमार- मनोज मंजिल
जे टी न्यूज, कल्याणपुर/समस्तीपुर : भाकपा माले मिथिला-तिरहुत जोन द्वारा निकाला गया बदलो सरकार बदलो यात्रा बृहस्पतिवार को कल्याणपुर के बासुदेवपुर कुशवाहा चौक पहुंची जहां जिला सचिव उमेश कुमार की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। संचालन प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने किया।
सभा को पोलिट ब्यूरो सदस्य शशि यादव, केंद्रीय कमिटी सदस्य मनोज मंजिल, मंजू प्रकाश, राज्य कमिटी सदस्य नेयाज अहमद, बंदना सिंह, शनिचरी देवी, बैधनाथ यादव, जीतेंद्र यादव, शत्रुघ्न सहनी, समस्तीपुर जिला स्थाई समिति सदस्य ललन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीबछ पासवान, फूलबाबू सिंह, अमित कुमार, जिला कमिटी सदस्य, सुखवाल यादव, मनीषा कुमारी, उपेंद्र राय, रौशन कुमार, सुनील कुमार, खुर्शीद खैर, कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रंजीत राम, मधुबनी के योगीनाथ मंडल, मयंक कुमार, दरभंगा के केशरी कुमार यादव, साधना शर्मा, देवेंद्र साह, मुजफ्फरपुर के रामानंदन पासवान, विवेक कुमार आदि ने संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए स्कीम वर्कर्स के राष्ट्रीय महासचिव शशि यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में सरकारी ही न्यूनतम मजदूरी कानून की धज्जियां उड़ा रही है। आशा, रसोईया, सेविका-सहायिका, ममता, जीविका आदि को न्यूनतम मजदूरी इतना मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। स्कीम वर्कर्स अपने साथ धोखा करने वाली सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता से पदच्युत कराने को अभियान चलाएगी।
केंद्रीय कमिटी के सदस्य मनोज मंजिल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में 20 वर्षों में बिहार का नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। चाहे थाना, अंचल हो या फिर प्रखंड, आपूर्ति या कोई और सरकारी कार्यालय सब में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
शिक्षा, रोजगार , चिकित्सा की स्थिति दयनीय है। ऐसी सरकार को छात्र-नौजवान, किसान, मजदूर बिहार के नकारा सरकार को हटाकर ही दम लेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कमिटी सदस्य मंजू प्रकाश ने बिहार में बढ़ते हत्या-अपराध-छिनतई-लूट के लिए भाजपा-जदयू सरकार के मुखिया नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलिट ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में जरूरत है भाजपा-जदयू को सत्ता से उतार देने की अन्यथा लोकतंत्र, संविधान नहीं बचेगा। एक यादव समाज का कथावाचक को कथावाचन करने पर उसे पेशाब पिलाया गया, उसे बाल छिलकर टहलाया गया। सरकार अडानी-अंबानी से सांठगांठ कर सामंती राज वापस लाना चाहती है। कहीं कुशवाहा समाज तो कहीं सहनी समाज आदि के बच्चियों के साथ रेप होता है तो रेपिस्टों को सजा दिलाने के बजाय उसे बचाने में भाजपा लग जाती है। तमाम दलित- पिछड़ा-अति पिछड़ा के साथ सरकार अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि 65 फिसदी आरक्षण को मोदी सरकार जानबूझकर 9वीं सूची में नहीं डाली। उन्होंने भगत सिंह, कर्पूरी ठाकुर एवं बाबा साहेब को मानने वाले लोगों को एक होकर जदयू-भाजपा सरकार गद्दी से उतार फेकेंगे।


