अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: सामाजिक सुरक्षा कोषांग समस्तीपुर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर मानवश्रृंखला , प्रतियोगिता, एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। पोदार इंटरनेशनल स्कूल समस्तीपुर
में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रिंसिपल अखौरी नील किशोर सिन्हा ने किया । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग समस्तीपुर श्री आकाश कुमार के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस दिन का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाना और लोगों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना है।नशा मुक्ति के लिए काम करना यह दिन नशा मुक्ति के लिए काम करने वाले संगठनों और व्यक्तियों को भी प्रेरित करता है।संचालन मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र समस्तीपुर के काउंसलर अमित कुमार वर्मा ने किया ।विशिष्ट अतिथि के रूप में निसबड के कार्यकम समन्वयक दीपक कुमार ने भाग लिया।मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र के कार्यक्रम प्रबंधक शामीर रजा खान राजकुमार राय,कृष्ण मोहन पाठक,राहुल कुमार आदि मौजूद थेआगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रिंसिपल अखौरी नील किशोर सिन्हा ने किया।

