कोशी के तेज धार में भैंस की डूबने से मौत

कोशी के तेज धार में भैंस की डूबने से मौत

जे टी न्यूज, खगड़िया/पसराहा : थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला पंचायत के कोशी धार में भैंस की डूबने से मौत होने की सूचना प्राप्त हो रही है। बताया जाता है कि कोयला पंचायत अंतर्गत बसुआ वार्ड 4 के जुगेश्वर यादव भैंस को कोसी नदी के किनारे चरा रहा था। इसी दौरान में भैंस नदी में घुस गई। तेजधार होने के कारण भैंस नदी में बह गई। आगे जाने के बाद भैंस डूब गई। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन कर भैंस को मृत अवस्था में बाहर निकाना। कोयला पंचायत के मवेशी वैक्सीनेटर रामविलास सिंह ने बताया कि भैंस कोशी नदी में डूबी है, इसकी सूचना वरिय पशु चिकित्सक को दी गई है। भैंस की पोस्टमार्टम के बाद मुआवजा दी जाएगी। स्थानीय समीजीक कार्यकर्ता मिलान कुमार ने बताया कि बुधवार की संधिया भैंस कोशी के तेज धारा में बह गया था। आज ग्रामीणों के सहयोग से मृत अबस्था में भैंस को बरामद किया गया। जगेश्वर यादव का जीविकोपार्जन का एक मात्र सहारा भैंस ही था।

Related Articles

Back to top button