शाहपुर शक्ति केंद्र पर हुई बैठक
जे टी न्यूज, नौहट्टा (रोहतास) प्रखंड के शाहपुर पंचायत के शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष गुडू सिंह की अध्यक्षता मे हुई। जिसका संचालन हरिशंकर मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। प्रदेश महामंत्री शिवेश राम ने कार्यकर्ताओं से यह जानकारी ली की मोदी जी का 11 साल बेमिसाल का संदेश घर-घर पहुंच पाया है कि नहीं यदि नहीं पहुंचा है तो सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि सभी घर में संदेश को पहुंचा दे। इसके साथ ही इस प्रखंड के जो राज्य स्तरीय और केंद्र स्तर से कार्य संपन्न होने वाला है उस समस्या को बताएंगे। ताकि मैं उस मुद्दा को राज्य और केंद्र तक में पहुँचा दूंगा। बख्तावर ने कहा कि देवीपुर देवरी सोन घाट पर पुल निर्माण जरूरी है। यहाँ सोन नदी पर पुल होने से यह क्षेत्र रेल से जुड़ जाएगा। अभी रेलगाड़ी से यात्रा करने के लिए लोगों को डेहरी जाना पड़ता। देवी सोन नदी तक बनाने की चर्चा भी हुई। मतदाता सूची अपडेट हो रहा है। यह कार्य 25 जून से प्रारंभ हो गया है। जो 27 जुलाई तक चलेगा। यहां के सभी बूथ के वैसे मतदाता जिनका उम्र हो गया है निश्चित रूप से अपना नाम जोड़वा लेंगे। इसके साथ ही जो मतदाता नहीं है उनका नाम मतदाता सूची से निकलने का कार्य भी चल रहा है। सभी बुथ को मजबूत करने के लिए भी कार्य योजना बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का देन है कि जो जंगल से लकड़ी कटता था आज वह यह क्षेत्र में बंद हो गया है। जंगल सुरक्षित हो गया है, क्योंकि घर-घर में गैस का कनेक्शन मिल चुका है।
इसके साथ ही 5 किलो अनाज राशन दुकान से निशुल्क के प्रति व्यक्ति मिल रहा है। इससे भी गरीब परिवार को बहुत राहत हुई है। गरीब परिवारों को चिकित्सा के क्षेत्र में भी राहत हुई है। क्योंकि पांच लाख का आयुष्मान कार्ड इलाज के लिए बना हुआ है। हर क्षेत्र में मोदी जी के कार्यक्रम से गरीब लोगों को कल्याण हुआ है। भदारा, शाहपुर, दारानगर पंचायत के बूथ को भी मजबूत करने के लिए पंचायत अध्यक्ष को कहा गया। मौके पर महेंद्र पासवान, श्याम सुंदर पासवान, तरुण पांडेय, गमला चौबे, अजय राणा, कृष्णा मेहता, संजय गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, बबलू पांडेय, रोहित चंद्रवंशी, अनुपम कुमार, नीतू कुमारी, उज्जवल दुबे, बसंत चौधरी, रोबिन सिंह, दारा राम, विजय सिंह, अरुण चंद्रवंशी, नागेंद्र जी आदि मौजूद थे।

