बुनियादी विद्यालय में विद्यालय शिक्षा समिति का किया गया गठन
लॉटरी के माध्यम से खुशबू कुमारी बनी शिक्षा समिति का सचिव
बुनियादी विद्यालय में विद्यालय शिक्षा समिति का किया गया गठन /लॉटरी के माध्यम से खुशबू कुमारी बनी शिक्षा समिति का सचिव
जे टी न्यूज, पसराहा/खगड़िया: गोगरी प्रखंड के पसराहा पंचायत के राजकीय बुनियादी विद्यालय पसराहा में विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया। शिक्षा समिति का गठन गुरुवार को संकुल समन्वयक विवेकानंद तिवारी की देख रेख में चुनाव किया गया। वार्ड सदस्य 12 की सदस्या मती कंचन देवी की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न हुई। शिक्षा समिति के सदस्य के रूप में सोनी कुमारी, कंचन देवी, सरस्वती देवी, खुशबू कुमारी, देवकी देवी, बिंदू देवी, लूसी देवी, पूनम देवी, नेहा कुमारी, और बाल संसद लक्ष्मी कुमारी, मीना मंच के अध्यक्ष निभा कुमारी वरिय शिक्षक किशोर कुमार चौरसिया के रूप में चुनाव हुआ। सचिव पद के लिए सोनी कुमारी, कंचन देवी, सरस्वती देवी, खुशबू कुमारी, देवकी देवी तथा बिंदू देवी ने अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। लेकिन लॉटरी के माध्यम से खुशबू कुमारी विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव बनी। सभी ने खुशब कुमारी को विद्यालय सचिव बनने पर बधाई दी। शिक्षा समिति गठन के मौके पर विद्यालय के शिक्षक कृष्ण कुमार भार्गव, किशोर कुमार चौरसिया, किशोर भारती, ललन कुमार मिश्र, तपेश्वर प्रसाद गुप्ता, अनुभा चौधरी, पसराहा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि रणधीर कुमार, उपसरपंच प्रतिनिधि अंशु भारती, वार्ड सदस्य धर्मेन्द्र कुमार, वशिष्ठ कुमार विमल, पंचायत समिति सदस्य जय चंद्र कुमार उर्फ ध्रुव सिंह, प्रेम कुमार, प्रकाश सिंह, उदय कुमार उर्फ बबलू सहित शिक्षाविद उपस्थित रहे।
