मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा की बड़ी कार्यवाही, लौरिया से आर्केस्ट्रा में कार्यरत 13 नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू 

 

डी एन कुशवाहा 

लौरिया पश्चिमी चंपारण- मानव तस्करी रोधी इकाई मिशन मुक्ति फाउंडेशन, रेस्क्यू फाउंडेशन, बाल कल्याण समिति, महिला थाना बेतिया, लौरिया थाना, और चाइल्ड लाइन बेतिया द्वारा बेतिया क्षेत्र के आर्केस्ट्राओं में असम के डिब्रूगढ़ की एक नाबालिग लड़की को खोजने के लिए छापामारी की गयी। मिली जानकारी के अनुसार असम की एक लड़की को कोई व्यक्ति शादी का प्रलोभन देकर ले आया था। इसके लिए पीड़ित लड़की के माता-पिता ने वहां एफआईआर दर्ज की थी। 

लड़की के माता-पिता ने इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा से संपर्क किया कि हमारी बच्ची को बिहार में कोई व्यक्ति ले आया है, उसे खोजने की कृपा करें। इसके बाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा द्वारा अपने गुप्त सूत्रों से पीड़ित का सुराग देने के लिए कहा गया। 

तब एक गुप्त सूत्र ने जानकारी दी की लौरिया थाना क्षेत्र में एक जगह लगभग 20 लड़कीयां हैं। जिसमे बंगाल असम की नाबालिग लड़कियां अभी हाल ही में आई हैं। फिर प्लान बनाया गया जिसमें मानव तस्करी रोधो इकाई मिशन मुक्ति फाउंडेशन, रेस्क्यू फाउंडेशन बाल कल्याण समिति, महिला थाना बेतिया,एएचटीयू बेतिया, लौरिया थाना, और चाइल्ड लाइन बेतिया द्वारा संदिग्ध आर्केस्ट्राओं पर छापा मारा गया।जिसमें 13 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया तथा 01 नेपाल की लड़की भी रेस्क्यू की गयी। जिसको बंधुआ बना कर रखा गया था। अन्य लड़कियों को बरामद करने हेतु आर्केस्ट्रा मालिकों को पर पुलिस दबिश डाल रही है। इस रेस्क्यू ऑप्रेशन में मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया कार्यालय 47वीं वाहिनी एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा, हवलदार राम कुमार, महिला कांस्टेबल मिकी कुमारी महिला कांस्टेबल मोनिका फौजदार बाल कल्याण समिति बेतिया से आदित्य कुमार चेयर पर्सन तथा सदस्य अजय कुमार,

महिला थाना से इंस्पेक्टर राणा रणविजय कुमार, इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र माधव, एसआई सुधा कुमारी, मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली से डाइरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह तथा सदस्य दिलीप कुमार 

रेस्क्यू फाउंडेशन दिल्ली से इंवेस्टिगेशन अधिकारी अक्षय कुमार,चाइल्ड लाइन से को-र्डिनेटर अल्फ्रेड सदस्य रोशा आरा, सगीर अहमद, रंजन श्रीवास्तव,लौरिया थाना से एसआई कैलाश कुमार, एसआई प्रभुराम, एसआई सियाराम तथा आरक्षी खुशबू मोर्या शामिल थे।

Related Articles

Back to top button