भगवानपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष चुनाव में गाली गलौज धमकी जबरदस्ती अवैध रूप से सम्पन
भगवानपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष चुनाव में गाली गलौज धमकी जबरदस्ती अवैध रूप से सम्पन
जे टी न्यूज, वैशाली: भगवानपुर प्रखंड के अड्डा चौक स्तिथ मरछिया देवी भवन मे राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव शुरू हुआ! दो उम्मीदवार बने एक निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण साह व दूसरा मोहम्मद इजहार! मोहम्मद इजहार के साथ राजद के सक्रिय कार्यकर्त्तागण का पूर्ण समर्थन था वही तेज नारायण को राजद कार्यकर्तागण और स्थानीय राजद नेताओं ने विरोध बहिष्कार कर रहा था! जिसका वीडियो भी वायरल है जो सबूत के तौर पर देखा जा सकता है!लेकिन उसी वक़्त मोहम्मद इजहार के विरोधी पक्ष के लोग प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रामस्लोक राय,सहायक प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सरिता राय के सामने मोहम्मद इजहार के पक्ष के लोग को गाली गलौज धमकी देकर जोर -जबरदस्ती कर भगा दिया जिसका वीडियो भी वायरल है तथा अवैध रूप से चुनाव संपन्न करा दिया! राजद समर्थक मोहम्मद इजहार, संजीव हरे लाल यादव, सुरेश साहनी, दीपक दास, अजय ठाकुर, ललन पंडित, उमेश महतो इत्यादि ने आरोप लगाया कि प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कुछ लोग और प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रामाश्लोक राय, सहायक प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सरिता राय बिक गए!ये ग़दार लोग राजद मे जनतंत्र प्रणाली के गरिमा को गिराया! रामस्लोक राय राजद दल के साथ गद्दारी, दल विरोधी दलाल के भूमिका में नजर आया! ऐसे दलाल पर दल विरोधी पर वैशाली राजद जिला निर्वाचन प्राधिकारी,जिला सहायक राजद जिला निर्वाचन पदाधिकारी को एक्शन लेना चाहिए और जो वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ संकीर्ण विचारधारा वाले व्यक्ति के द्वारा कार्यकर्तागण धमकी गाली गलौज किया जा रहा है!
जो पार्टी के संसदीय प्रणाली के बिरोध मे है!और दूसरी और सक्रिय राजद के सैकड़ो कार्यकर्त्तागण निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष को विरोध कर रहा है! वीडियो वायरल से सब स्पष्ट हो जाता है कि निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष को अधिकांश कार्यकर्ता बिरोध व बहिष्कार कर रहा है! चुनाव चुनाव में बवंडर धांधली हुआ है! इसलिए पार्टी हित में प्रखंड राजद अध्यक्ष के चुनाव को रद करके पुन चुनाव करना चाहिए और रामाश्लोक राय जैसा गद्दार और दलाल को पार्टी से हटना चाहिए! जो पार्टी को कमजोर करने का काम किया!जबरदस्ती और नियम के विरोध से चुनाव कराया! इसका कुप्रवाह राजद के कार्यप्रणाली पर मजबूती पर पड़ेगा! राजद के वरिष्ठ नेता उमेश महतो, सुरेश साहनी,ने बताया कि भगवानपुर राजद अध्यक्ष का चुनाव पहले से फिक्स था! जिसमें राजद जिला अध्यक्ष के भूमिका अहम था! जो लोग अपने निज गृह बूथ से पार्टी को नही जीता सकता जिसका प्रमाण है बिगत लोक सभा उसको प्रखंड अध्यक्ष बनाने से क्या राजद पार्टी मजबूत होगा क्या! यही लोग विगत लोकसभा के चुनाव में राजद उम्मीदवार शिवचंद्र राम को हराने का काम किया! राजद के फर्जी बिकाऊ दलाल नेता को हम लोग हमेशा बहिष्कार किए और करेंगे!निस्ठावान, समर्पित कार्यकर्ता का स्थान प्रखंड अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष से ऊंचा है और रहेगा!पार्टी मे कोन धरातल पर काम कर रहा कोन हवाहवाई सब लोग और कार्यकर्ता जानता है!


