का. राजकौशल मिश्र का श्राद्ध कार्य संपन्न

का. राजकौशल मिश्र का श्राद्ध कार्य संपन्न

 

जे टी न्यूज, नौरंगिया,पश्चिम चम्पारण: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य कमिटी के पूर्व सदस्य, बिहार राज्य किसान सभा के पूर्व संयुक्त सचिव तथा संयुक्त कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य रहे का. राजकौशल मिश्र का आज श्राद्ध कार्य संपन्न हो गया।

उनके श्रद्धा कार्य में पार्टी की बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव, पश्चिम चंपारण के जिला सचिव चांदसी प्रसाद यादव ,पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य शंकर कुमार राव, रामा यादव ,हरेंद्र प्रसाद ,मोहम्मद हनीफ ,प्रकाश कुमार वर्मा, सुशील श्रीवास्तव ,नीरज बरनवाल ,मोतीलाल यादव तथा रमाशंकर सिंह ,उमेश पांडेय पार्टी की तरफ से श्राद्ध कार्य में शामिल हुए ।उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। का. राजकौशल मिश्र के बड़े पुत्र सुरेंद्र मिश्रा एस एफ आई,भारत की जनवादी नौजवान सभा में कार्य कर चुके हैं वह पार्टी सदस्य भी थे। लेकिन बीमार पड़ जाने के कारण वह पार्टी के कार्य से अलग हो गए थे।का. मिश्रा क छोटे पुत्र वीरेंद्र मिश्रा पार्टी की सदस्यता लेने की फरियाद की। जिसे शीघ्र ही पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button