स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि “एंटी टेररिज्म डे” के रूप में मनाया गया





स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि “एंटी टेररिज्म डे” के रूप में मनाया गयाजे टी न्यूज़, समस्तीपुर : ज़िला युवा कांग्रेस कमिटी, समस्तीपुर के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को “एंटी टेररिज्म डे” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, समस्तीपुर परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री रितेश कुमार चौधरी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के ज़िला प्रभारी श्री नरेश भारद्वाज एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक श्री अबू तनवीर उपस्थित रहे। उन्होंने स्व. राजीव गांधी के जीवन, उनके दूरदर्शी नेतृत्व और आतंकवाद के खिलाफ उनकी मजबूत नीति पर प्रकाश डाला। श्री नरेश भारद्वाज ने कहा, “राजीव गांधी ने देश को तकनीकी दिशा में एक नई दिशा दी और युवा शक्ति को नेतृत्व प्रदान किया। आज उनकी शहादत को हम आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट भारत के संकल्प के रूप में याद कर रहे हैं।” श्री अबू तनवीर ने “स्व. राजीव गांधी से पहलगाम तक – आतंक के खिलाफ एकजुट भारत” अभियान की जानकारी दी, जो देशभर में शांति, एकता और आतंकवाद के विरुद्ध जनजागरण का संदेश दे रहा है। इस अवसर पर वक्ताओं ने शपथ ली कि वे आतंकवाद के विरुद्ध समाज को जागरूक करते रहेंगे और हर वर्ष 21 मई को “एंटी टेररिज्म डे” के रूप में मनाते रहेंगे। रक्त दान शिविर में अन्य लोगों के अलावा जिला कांग्रेस कमिटी के प्रधान महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, वीरेंद्र राय, गौरव कुमार, पंकज कुशवाहा, रवि रौशन, अजय कुमार, रूबी कुमारी, प्रकाश कुमार, मनीष कुशवाहा, प्रकाश झा, राहुल कुमार, शाहरुख अशरफ, मो० महफूज आलम आदि लोग मौजूद थें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button