भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 137 वीं स्थापना दिवस धूम धाम से मनाई गई

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 137 वीं स्थापना दिवस धूम धाम से मनाई गई

मधुबनी।जेटी न्यूज

मधुबनी जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 137 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यलय में जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने झंडोत्तोलन कर काफी संख्याओं में उपस्थित कांग्रेसजनों को शुभकामनाएं औऱ बधाई देते हुए कहा दुनिया की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की स्वर्णिम इतिहास रहा है ,उसकी स्थापना ही अजादी आंदोलन से हुई है जो दूसरे किसी पार्टी को नही है अपनी कुर्बानी के बल पे देश को आजाद कराया और स्वतंत्र भारत का नींव रख विकसित भारत का सृजन किया जहां देश मे एक सुई की कारखाना नही था उसे कांग्रेस की सरकारों ने आधुनिक भारत बनाया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में जिला के दस बरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानित किया गया,फिर कांग्रेस पार्टी से जुड़े नव निर्वाचित जिलापरिषद के सदस्यों को भी मिथिला के परम्परा अनुसार कांग्रेसजनों सम्मानीत हुए,और सबों ने पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। तीसरे चरण में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अजादी आंदोलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के योगदान विषय पर बृहत चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुखवक्ता, बिहार प्रदेश कांग्रेस के अनुशासन समिति के अध्यक्ष ,पूर्व मंत्री कृपानाथ जी ने संवोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी इस देश के कण कण है,इसने अपने जीवन काल कई बार उथल पुथल देखा है और फिर बटबृक्ष तरह खरा हो जाता है जो इतिहास के पन्नो में दर्ज है,इसका जन्म ही अजादी के लिए हुआ और अजादी के बाद देश को सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है चाहे,शिक्षा,स्वास्थ, कृषि का क्षेत्र हो,सामरिक दृष्टि के चीजें हो हर क्षेत्र में आज भारत दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्र के तुलना में खड़ा है,जिसे मोदी सरकार बर्बाद कर रही है,देश के गंगा यमुनी संस्कृति को समाप्त करना चाहती है देश को धर्म के आधार पर बांटने की साजिश हो रही है,जिसे कांग्रेस पार्टी को रहते नही होने दिया जाएगा। कार्यक्रम में ज्योतिरामन झा बाबा,मनोज कुमार मिश्र,अमानुल्लाह खान,ऋषिदेव सिंह, ज्योति झा,प्रो इश्तियाक अहमद,प्रो मुनेश्वर यादव,जिलापार्षद दीपक सिंह,अलका झा,मो असरफ,मो फैयाज,सुजीत कुमार झा,मो फैयाज,मो जुबैर, डर कमलनाथ झा,डॉ चन्द्र मोहन सिंह,नसीर अंसारी,डॉ विमल कुमार चौधरी,विमल,मो मुजफ्फर साहेव, शिव नारायण मंडल,उर्मिला देवी, झा,,शिव चंद्र झा,उपेन्द्र यादव,अनुरंजन सिंह,शुभकर झा,अनिल कुमार अनिल,शकील अख्तर,नबल किशोर झा,बैद्यनाथ झा,सुरेश चंद्र झा,रामचन्द्र साह,बबिता चौरसिया,आभा पांडेय,फ़ैज़ी आर्यन,सुरेन्द्र मिश्र,प्रफुल्ल चन्द्र झा,मो अकील अंजुम,मो सबीर,अनिल चन्द्र झा, मो रहमतुल्लाह हशन,मो रेहान,तैयब अंसारी,कालिश चन्द्र झा,सुनील कुमार झा,सुरेन्द्र महतो,कुसुम कांत झा,बीरेंद्र झा,बिनोद झा,विश्वनाथ पासवान, लालू प्रसाद यादव,राजेन्द्र यादव,शमसुल हक,मो मंसूर आलम,महेश चौधरी,विदेश चौधरी, रणधीर झा,शशिधर झा,शुभेष चन्द्र झा,सुखदेव प्रसाद कपिलदेव झा,सहित काफी संख्याओं में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button