अंतर्राष्ट्रीय सन्त सम्मान से सम्मानित हुए स्वामी स्वदेशानंद

अंतर्राष्ट्रीय सन्त सम्मान से सम्मानित हुए स्वामी स्वदेशानंद

जे टी न्यूज, नेपाल : नेपाल के विराट नगर राम धूनी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पूरे विश्व के साधु – संतों एवं सनातनियों को एक मंच पर लाकर नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए सनातनियों का विशाल जन सभा का आयोजन किया गया। विराट नगर से कलश शोभा यात्रा 10 किलो मीटर पैदल चलकर रामधुनी पहुंचा। सनातन धर्म व्यवस्थापन समिति, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच तथा चार संस्थाओं ने मिलकर विशाल कार्यक्रम किया जहां 20 हजार से ऊपर लोग एकत्रित थे। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातन धर्म व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष चंदेश्वर चौधरी इसका नेतृत्व किया।

नेपाल वासियों में नेपाल को हिन्दू हजारों जन समुदाय की उपस्तिथि में आयोजक समिती ने भारत के सन्त स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज (सूरज ब्रम्हे) को अंतर्राष्ट्रीय सन्त सम्मान से सम्मान पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य ही है कि हिन्दू बाहुल्य देशों को हिन्दू राष्ट्र बनाकर अखण्ड भारत का निर्माण करना है। हम पूरे विश्व के सनातनियों को एक मंच पर लाकर भारत और नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हैं।

 

सभा को नेपाल के पूर्व वन मंत्री एवं वर्तमान सांसद शंकर भंडारी, सांसद किरण शाह, पूर्व सांसद हरिचरण शाह, मध्यप्रदेश के तेली घानी बोर्ड के अध्यक्ष रवि किरण साहू, नगर पालिका, अध्यक्ष, सनातन धर्म समिती के अध्यक्ष चंद्रेश्वर चौधरी, चंद्रेश्वर चौधरी, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एबराज आचार्य, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अंग्रेज़ सिंह, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती रूपा शाह के अलावा दर्जनों मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button