विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं को मिला सम्मान लैपटॉप और पौधे भेंट कर बढ़ाया उत्साह
विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं को मिला सम्मान लैपटॉप और पौधे भेंट कर बढ़ाया उत्साह 
जे टी न्यूज, पूर्णिया :
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आज पूर्णिया स्थित सहयोग प्रांगण (आकाशवाणी रोड) में भव्य युवा कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहयोग अध्यक्ष डॉ. अजीत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवाओं को संबोधित किया और कहा कि यह दिवस युवाओं में तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल के महत्व को रेखांकित करता है।
कार्यक्रम के दौरान “कुशल युवा – समृद्ध युवा” विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को लैपटॉप और पौधे देकर सम्मानित किया गया। पौध वितरण कर युवाओं को “पर्यावरण संरक्षण” का संदेश भी दिया गया।
डॉ. अजीत ने कहा कि युवाओं को GOAL प्रोग्राम और वन धन योजना जैसी सरकारी पहलों से जुड़कर डिजिटल और उद्यमिता कौशल में दक्ष बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 की थीम है – “AI और डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण”।
उन्होंने युवाओं से “सपना आपका, संकल्प सरकार का” अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक संख्या में राज्य व केंद्र सरकार के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विशेष उपस्थिति में:
कार्यक्रम में डॉ. सतीश कुमार, विपिन कुमार, पंडित सुरेश कुमार, रोशन कुमार, देवेंद्र कुमार, विशाल कुमार, नीरज कुमार, रीना कुमारी, शिव कुमार, राहुल कुमार यादव, राजीव कुमार, सुबोध कुमार, राजा कुमार, नंदनी कुमारी, रेखा कुमारी, मुकेश कुमार, नवीन कुमार समेत बड़ी संख्या में प्रशिक्षक और युवा उपस्थित रहे।


